इरफान अंसारी रिपोर्टर
उज्जैन 28 जनवरी । कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश अनुसार जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकानों से माह जनवरी में जनवरी एवं फरवरी का नियमित एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना का निःशुल्क खाद्यान्न एकमुश्त जनवरी माह में वितरीत किया गया है कि जांच एवं उपभोक्ताओं से प्राप्त राशन की मात्रा दर इत्यादि का फिडबैक प्राप्त करने दुकानवार जिला अधिकारियों एवं अनुविभाग/विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों की दुकानवार ड्यूटी लगाई जाकर उचित मूल्य दुकान के उपभोक्ताओं से फिडबैक प्राप्त किया जा रहा है।
जिले की 793 दुकानों पर दुकानवार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आज दिनांक को जिला आपूर्ति नियंत्रक उज्जैन द्वारा शहर की सराफामण्डल भण्डार सेेठी नगर एवं श्री कृष्णा भण्डार दमदमा का निरीक्षण किया गया एवं श्री कृष्णा भण्डार के विक्रेता अशोक पोरवाल द्वारा राशन वितरण के बाद पौस मशीन की रसीद नही देने पर प्रकरण पंजीबध किया गया।
अनुविभागीय अधिकारी नागदा द्वारा पासलोद, अपर्ण, आदर्श प्राथमिक उपभोक्ता भण्डार नागदा, सेवा सहकारी संस्था उन्हेल का, अनुविभागीय अधिकारी महिदपुर नारायणा उचित मूल्य दुकान, *अनुविभागीय अधिकारी खाचरौद द्वारा निरीक्षण किये गये।
आज जिले में लगभग 132 उचित मूल्य दुकानों का आज अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।


More Stories
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
आपरेशन ट्रेप-02 के तहत वनमंडल धार में लगातार कार्यवाही में ट्रेक्टर व आयसर जप्ती की गई
स्वास्थ्य जागरूकता हेतु अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ की योजना को लेकर धार जिले के समाज जनों मे उत्साह व्याप्त।*