Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे
द्वारा ग्वालियर जिले में बदमाशों पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिये समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। एसएसपी ग्वालियर द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में
अति. पुलिस अधीक्षक, शहर-पश्चिम श्री सतेन्द्र सिंह तोमर के द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को बदमाशों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही कर उनकी धरपकड़ करने हेतु
निर्देशित किया । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक इंदरगंज श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में कार्य करते हुये थाना इंचार्ज कम्पू उनि0 महेन्द्र कुशवाह को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 25.0.2022 को थाना कम्पू के अपराध क्र0– 36/2022 की धारा 294,307,34 ताहि0 के प्रकरण में लिप्त बदमाशों को सिटी सेंटर क्षेत्र में चाय के ठेले पर देखा गया है। उक्त सूचना पर से थाना इंचार्ज कम्पू द्वारा मय थाना बल के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी तो वहाँ बैठे हुये चारों व्यक्तियों ने पुलिस टीम को देख भागने का प्रयास किया जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड लिया गया। पकडे गये बदमाशों से पूछताछ करने पर उन्होने दिनांक 25.0.2022 को थाना कम्पू क्षेत्र में रवि शर्मा एंव देवेन्द्र गुर्जर पर जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से वार करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा पकडे गये बदमाशों से उनकी निशादेही पर वारदात में प्रयुक्त कुल्हाडी को जप्त कर लिया गया। ज्ञात हो कि दिनांक 25.0.2022 को फरियादी मनोज गुर्जर द्वारा थाना कम्पू में आकर सूचना दी की 04 बदमाशों द्वारा उसके भाई देवेन्द्र गुर्जर एंव दोस्त रवि शर्मा के मॉँ बहन को गाली गलोच कर रहे थे जिस पर रवि शर्मा एंव देवेन्द्र गुर्जर द्वारा उन बदमाशों को रोकने पर उनके द्वारा उन दोनों पर कुल्हाडी से जान से मारने की नियत से
सिर पर वार कर दिया जिससे उनके सिर से खून निकलने लगा। उक्त सूचना पर से थाना कम्पू में उक्त बदमाशों के खिलाफ धारा 294,307,34 ताहि0 का प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया था।