जिले के आवेदक samast.mponline.gov.in के माध्यम से करें आवेदन…
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र देवास में प्राप्त किये जा रहे हैं। विनिर्माण/सेवा/खुदरा व्यवसाय क्षेत्र का उद्यम स्थापित करने के लिये जिले के 18 से 40 वर्ष के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियॉं आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, 12वीं की अंकसूची, जाति प्रमाण-पत्र, समग्र-आईडी, पेनकार्ड, मूल निवासी प्रमाण, बैंक खाता पासबुक, आयकरदाता प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो के साथ उद्योग /सेवा/व्यवसाय की प्रोजेक्ट रिर्पोट के साथ samast.mponline.gov.in के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आवेदक मध्य प्रदेश का मूल्य निवासी हो, आवेदन दिनांक को आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य हो, न्यूनतम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण हो, परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रूपये से अधिक न हो।
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड ने बताया कि योजना अंतर्गत हितग्राहियों को बैंक द्वारा परियोजना प्रारम्भ होने के उपरांत वितरित ऋण के संबंध मे 3 प्रतिशत की दर से अधिकतम 7 वर्षों तक ब्याज अनुदान, प्रचलित दर पर CGTMSE शुल्क अधिकतम 7 वर्षों तक देय होगा। योजना के अंतर्गत विनिर्माण क्षेत्र में 1 लाख रूपये से 50 लाख रूपये तक एवं सेवा/खुदरा व्यवसाय के लिए 1 लाख रूपये से 25 लाख रूपये तक का ऋण बैंक के माध्यम से परियोजना प्रांरभ करने के लिए उपलब्ध होगा।


More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच