Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पिंजौर के गांव मंडावाला में दो समुदायों के बीच झगड़ा हो गया. सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिसकर्मियों पर लोगों ने तलवारों से हमला कर दिया. जिसमें चौकी इंचार्ज मांडवला जिले सिंह के सिर में गंभीर चोटें आई हैं. जिसके तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए सेक्टर 6 से सामान तक पहुंचाया गया है. जहां पर उनका उपचार चल रहा है.

बता दें कि मंगलवार सुबह गांव मंडावाला में दो समुदायों के बीच धार्मिक विवाद हो गया था. जब पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हटाने लगी, तभी वहां मौजूद लोगों ने चौकी इंचार्ज जिले सिंह पर हमला कर दिया. फिलहाल घटनास्थल पर काफी पुलिस बल तैनात किया गया है. अस्पताल में पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई.