Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना नरसिहंगढ टीम ने नावालिक लडकी का अपहर्ण कर दुष्कर्म के मामले मे फरार उद्घोषित 2000/- रूपये के इनामी आरोपी को नगराकली आगरा (उ.प्र.) से गिरफ्तार कर पहुंचाया उसके अंजाम तक।

अभिषेक शर्मा रिपोर्टर

जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा नाबालिक बालिकायों से संबंधी अपराधों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे लगातार अभियान के तहत जिला पुलिस टीम को लगातार सफलता मिल रही है । जिले में जारी विशेष अभियान के तहत थाना नरसिहंगढ की पुलिस टीम ने नाबालिक बालिका का अपहर्ण कर दुष्कर्म के अपराध मे फरार उद्घोषित आरोपी को आगरा उ.प्र. से गिरफ्तार किया है ।
दिनांक 10.11.21 को फरियादिया ने थाना उपस्थित आकर अपनी नाबालिक बच्ची के अपहर्ण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी सूचना पर थाना नरसिहंगढ में अज्ञात आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 684/21 धारा 363भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण नाबालिक बालिका से संबंधी होने एवं गंभीर प्रकृति का होने से वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा मामले की सूक्ष्मता से जाँच कर टीम बनाकर अपहर्त बालिका एवं अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु निर्देश दिए गए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद, एसड़ीओपी नरसिहंगढ भार्तेन्दू शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरसिहंगहढ निरीक्षक रविन्द्र कुमार चावरिया को अपहर्त बालिका की शीघ्र तलाश कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया इसी तारतम्य में थाना प्रभारी नरसिहंगढ ने टीम गठित कर सायबर शाखा से सीडीआर प्राप्त जानकारी के आधार पर मथुरा व आगरा रवाना किया गया दिनांक 20.11.21 को अपहर्ता को दस्तयाव कर आऱोपी दीपक जाटव निवासी कोसीकला मथुरा (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर अपराध मे धारा 366, 376, 120बी भादवि एवं 3/4 पास्को एक्ट का इजाफा किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया जाकर जेल दाखिल किया गया था। अपराध क्र. 684/21 धारा 363, 366, 376, 120बी भादवि एवं 3/4 पास्को एक्ट मे फरार आऱोपी मनीष कुमार जाटव निवासी नगलाकली थाना तासगंज आगरा (उ.प्र.) की लगातर तलाश की जा रही थी आरोपी के निवास पर दविश दी गई किन्तु आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी । आरोपी दस्तयाबी दिनांक से ही फरार चल रहा था दिनांक 31.01.22 को थाना नरसिहंगढ टीम द्वारा आऱोपी मनीष कुमार जाटव के निवास स्थान नगला कली थाना तासगंज आगरा (उ.प्र.) पर दविश देकर आरोपी को तत्परता एवं संवेदनशीलता पूर्वक कार्यवाही कर फरार उद्घोषित 2000/ रूपेय के इनामी आऱोपी मनीष कुमार जाटव को गिरफ्तार किया एवं आरोपी को दिनांक 01.02.22 को माननीय न्यायालय नरसिहंगढ के समक्ष पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल किया गया है।
उक्त इनामी फरार आरोपी की धरपकड मे निरीक्षक रविन्द्र कुमार चावरिया, उनि सूरज सिंह जादौन, प्रआर 287 मांगीलाल शिवहरे, आर 196 राजमल की अहम महत्वपूर्ण भूमिका रही है।