Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिषेक शर्मा रिपोर्टर

नातरा एवं झगड़ा प्रथा समाज के लिए एक दंश के रूप में है जिसके चलते इस कुरीति ने लोगों के नुकसान के सिवाय और कुछ नहीं किया, फिर भी जिले में कुछ जाति वर्ग के लोग इस प्रथा से इस कदर घिर चुके हैं कि वह उसे त्यागना ही नहीं चाहते प्रशासन एवं शासन की कई पाबंदियों के बाद भी लोग एक दूसरे का नुकसान करने में जरा भी नहीं चूक रहे।
वही पुलिस टीम भी अपना काम बखूबी निभा रही है ऐसा ही एक मामला ब्यावरा शहर क्षेत्र अंतर्गत देखने में आया है जिसमें फरियादी से आरोपियों ने झगड़े के रूप में 5,00,000/- रुपए मांगे नहीं देने पर फरियादी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। , वहीं थाना प्रभारी ब्यावरा, जिला राजगढ़ द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालआरोपी गणों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किये गये। जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद, एसडीओपी ब्यावरा श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में जिले में नातरा एवं झगडा प्रथा पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है ।
थाना ब्यावरा शहर मे नातरा एवं झगडा प्रथा के विरुध्द फरियादिया ने थाना उपस्थित आकर एक लेखीय आवेदन पत्र उक्त रिपोर्ट किया कि 1.लक्ष्मीनाराण सौधिया 2.कवंर लाल सौधिया 3.गोपाल सौधिया सर्व निवासी ग्राम बैलास एव 4.देवसिहं सौधिया निवासी बरखेडी थाना सुठालिया की फरियादिया ने शिकायत आवेदन दिया जिसमे अनावेदको ने 5,00,000/- रुपये की नातरा एवं झगडा प्रथा व अडी बाजी की जो थाने पर आरोपियो के विरुध्द अपराध क्रमांक 14/2022 धारा 384, 34 भादवि का अपराध कायम किया गया जो आरोपियांन घटना दिनांक से ही अपनी उपस्थित छुपा रहे थे जिन्हे आज दिनांक 02.02.2022 को आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया गया।
नोट – उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ब्यावरा निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर, सउनि. जी.एस.परस्ते, आर.454 रामदीन धाकड, आर. 705 देशराज मीना की मुख्य भूमिका रही ।