Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*मोनू उपाध्याय रिपोर्टर

लहार नगर के भाटनताल स्थित शनिदेव मन्दिर की मूर्ति बिगत 22 दिसम्बर की दरमियानी रात गायब हो गयी थी जिसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा काफी मसक्कत ओर जद्दोजहद के बाद मूर्ति आज रौन थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुरा के हार से बरामद की गई चोरी गयी मूर्ति को लहार थाने में पहचान हेतु मन्दिर समिति को बुलबाया गया तो वहां मन्दिर कमैटी के अध्यक्ष पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामकुमार महाते जी एवम अन्य कमैटी सदस्यों ने मूर्ति को पहचानने से इनकार करते हुए कहा कि ये मूर्ति चोरी गयी नही बल्कि उससे बड़ी है मतलब खरीदकर मामले को दबाने के लिए रखी गयी है तो वहीं अनुविभागीय अधिकारी लहार अवनीश बंसल जी द्वारा मन्दिर से चोरी गयी मूर्ति को सही बताया और मन्दिर के पुजारी द्वारा उसकी शिनाख्त करना बताया ।
*दबाब के चलते मामला रफा दफा करने की कोशिश*
जनचर्चा के अनुसार लहार थाना प्रभारी द्वारा एक प्रतिष्ठित परिवार के ब्यक्ति को शनिदेव मन्दिर की चोरी से जोड़ा जा रहा था जिसके चलते आज पुलिस दबाब को हटाने और मामले को रफादफा करने के लिए नई मूर्ति खरीदकर रोन थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुरा के हार से जानबूझकर बरामद करबाई गयी है पर मन्दिर कमैटी ने मूर्ति को न पहचानकर एकबार फिर मूर्ति चोरी केश को असमंजस में डाल दिया है और पुलिस द्वारा भी लगातार हो रहे ज्ञापन ओर दबाब के चलते मूर्ति को ही सही मानकर कार्यबाही की जा रही है ।