Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी रिपोर्टर


भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष को प्रदेश भाजपा द्वारा संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा हैं। उसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा बुथ विस्तारक योजना के तहत चलाये जा रहे अभियान में भाजपा दौलतगंज मंडल में सभी 37 बुथों पर बुथ डिजिटलीकरण का कार्य पूर्ण हुआ ।
मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत नगर के प्रत्येक बूथ में बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुख, बूथ समितियां बनाई जा रही है जिसमें बूथ समिति के सदस्य का विवरण अंकित कर उनका डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है । नगर के दौलतगंज मण्डल में 6 शक्ति केन्द्र (वार्ड) में 37 बुथों पर बुथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए, बुथ समिति, पन्ना समिति, पन्ना प्रमुखों को सत्यापित कर संगठन एप्प पर अपलोड कर कार्य पूर्ण किया गया । मंडल विस्तारक सुरेश गिरी ने नगर अध्यक्ष विवेक जोशी व जगदीश अग्रवाल को 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर पुस्तिका भेंट की । 20 जनवरी से शुरू हुए बूथ विस्तारक अभियान प्रदेश नेतृत्व द्वारा 5 फ़रवरी तक बढ़ाया गया है । उज्जैन नगर में 491 बूथों में शेष रहे बुथों का कार्य भी पूर्णता की और है । सभी बुथ विस्तारकों द्वारा बुथों पर जाकर बुथ समितियों, पन्ना प्रमुखों को सत्यापित कर संगठन एप्प में डाटा अपलोड का कार्य कर रहे है । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री नितिन गौड़, मनोज मालवीय, राजेश बोराणा, जयंत राव गरुड अशोक देवड़ा, सुश्री जोगेश्वरी राठौड़  पायलट प्रभारी, एप्प प्रभारी एवं मंडल के कार्यकर्तागण उपस्थित थे ।