Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी रिपोर्टर

पुलिस अधीक्षक उज्जैन सतेन्द्रकुमार शुक्ल के द्वारा वर्तमान में बड़नगर में हुई लूट कि घटना में टीम घटित की गई। इसी कड़ी में अति. पुलिस अधीक्षक आकाश भुरिया व • अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर रविन्द्र बोयट के निर्देशन में थाना प्रभारी मनीष मिश्र व उनकी टीम के द्वारा अपराध की बारिकी व तकनिकी से विवेचना कर 03 आरोपीयों को किया गिरफ्तार किया गया ।

घटना दिनांक 24.01.2022 को फरियादी नरेन्द्र निवासी इंदौर ने रिपोर्ट किया कि कल मै और मेरी पत्नी शिवानी इंडिका कार से शादी में ग्राम सतवासा आये थे। शादी से वापस इंदौर जाते समय लोहाना कुटी व पीपूल के बीच में पीपलू तरफ से एक सफेद रंग की आल्टो कार मे 4-5 लोग आये जिन्होने हमारी गाड़ी के काच फोड़ दिये व हमारे साथ मारपीट कर 9500 रूपये नगद व मेरे आधार कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस की फोटोकापी व गले की चेन को छिन लिये फिर वो लोग वहाँ से अपनी सफेद रंग की आल्टो कार से लोहाना तरफ भाग गये थे। रिपोर्ट पर से अप.क्र. 39/2022 धारा 394, 341, 323,354, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं।

अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रत्येक आरोपी के विरुद्ध 5000-5000/- की उद्घोषणा की गई हैं। अपराध के अज्ञात आरोपीयों के संबंध में आसपास के क्षेत्र में बारिकी से पुछताछ व तकनिकी से विवेचना की गई व एक बाल अपचारी निवासी लोहाना कुट एक आरोपी ग्राम बछोड़ा थाना गौतमपुरा, एक आरोपी ग्राम सतवासा तह बड़नगर कुल 03 को गिरफ्तार किया जाकर इनके कब्जे से दम्पत्ति से लूटी गई नकली सोने की चेन व मोबाईल फोन व अन्य दस्तावेज बरामद किये गये। घटना में शामील अन्य दो आरोपी की पहचान कर ली गई हैं जिनकी तलाश जारी।

आरोपीयों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बड़नगर मनीष मिश्र, उनि सुरेन्द्र गरवाल , उनि जितेन्द्र पाटीदार, सायबर सेल प्रभारी प्रतिक यादव व उनकी टीम, सउनि मानसिंह, सउनि शैतानसिंह, प्रआर प्रभुलाल मुनिया, प्रआर, मुकेश मीणा, आर. महेश मोर्य, आर. गिरधारी कनेल, आर. विजय जाट आर. नितेश रायकवार, आर. मोतीलाल वर्मा आर.रुपेश पर्ले, आर.आशोक चौहान, आर. सुनिल परमार, आर. हरिश चौहान, सैनिक गोवर्धन डाबी, सैनिक बनेसिंह,सैनिक अमरसिंह, आदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।