Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अवनीश शर्मा रिपोर्टर

भिण्ड जिले के काशीपुरा गांव के लोगो ने विगत दिनों नशा मुक्ति के लिए शपथ ली और कहा कि न हम लोग और न ही आने वाली पीढ़ी को शराब का सेवन करने देंगे। जिस किसी ने इस नियम को तोड़ा तो उसके खिलाफ आर्थिक दण्ड लगाया जाएगा। और इस दण्ड स्वरूप गांव के लोगों ने पैंतीस हजार एकत्रित किये आज की तारीख में गांव का कोई भी व्यक्ति शराब नही पीता है इसी के साथ उन्होंने काशीपुरा गांव को आदर्श गांव बनाने की शपथ ली और कहा कि गलियों में कोई भी जानवर नही बंधा जाएगा । साथ ही तालाब की साफ सफाई की जा रही है और पूरे गांव के अंदर आगामी समय मे वृक्षारोपण किया जाएगा। काशीपुरा गांव को एक आदर्श गांव बनाने की शपथ ली ।साथ ही डॉ डी के शर्मा ने बताया गांव के लोग किसी भी परिस्थिति में शराब का सेवन नही करते है और जो भी शराब पीता दिखाई देता है उससे अर्थदण्ड के रूप में राशि बसूली कर पुण्य के कार्यों में खर्च की जाती है। प्रस्फुटन समिति के जिला संयोजक शिव प्रताप सिंह के द्वारा गांव को पंद्रह हजार बालिका बचाओ बालिका पढाओ व गांव की स्वक्षता बढ़ाओ ऐसे कार्यक्रम में खर्च करने के लिए राशि प्रदान की। इस मौके पर भिण्ड जिला मलेरिया अधिकारी डॉ डी के शर्मा भी मौजूद रहे।