Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अनिल शर्मा रिपोर्टर



पुलिस अधीक्षक कटनी श्री सुनील कुमार जैन (भारतीय पुलिस सेवा ) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी श्री मनोज कुमार केडिया एवं एसडीओपी विजयराघवगढ़ श्रीमती शिखा सोनी के मार्गदर्शन में नवागत थाना प्रभारी बरही अरविंद जैन ने गत दिवस थाना भवन में बरही नगर के शांति समिति के सदस्यों , वरिष्ठ नागरिकों की बैठक का आयोजन किया गया ।

थाना बरही में आयोजित उक्त बैठक में करीब नगर के 50 गणमान्य नागरिक , शांति समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए । बैठक के प्रारंभ में नगर के नागरिकों ने नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद जैन का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया वहीं नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद जैन ने नगर के वरिष्ठ नागरिकों श्री लालजी प्रसाद मिश्रा , श्री सरमन सोनी , वरिष्ठ अधिवक्ता श्री बृजराज सिंह परमार एवम श्री सी एल गर्ग वरिष्ठ नागरिकों का फूल माला पहना कर सम्मान किया गया । बैठक में जहां एक और थाना प्रभारी ने नगर में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर कानूनी कार्रवाई किए जाने का संदेश दिया। वहीं दूसरी ओर बैठक में चर्चा के दौरान सभी लोगों ने नगर की प्रमुख समस्याओं की ओर थाना प्रभारी का ध्यान आकृष्ट किया । जिसमें नगर के प्रमुख चौराहे कमानिया चौक के चारों ओर लगने वाली सड़क किनारे दुकानों ठेलों से यातायात की अव्यवस्था और सड़क दुर्घटना की संभावना के बारे में बताएं गया । साथ ही ऑटो चालकों द्वारा मनमाने तरीके से कहीं पर भी ऑटो खड़ी किया जाकर रास्ता अवरुद्ध किए जाने की जानकारी दी गई । साथ ही नागरिकों ने बताया कि शाम 7 बजे के बाद कुछ स्थान ऐसे हैं जहां शराबखोरी होती है और आम नागरिकों को आने-जाने निकलने में परेशानी होती है । सभी आगंतुक आगंतुक नगर वासियों से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली जाकर मौके पर ही किया कि अरविंद जैन ने अधिनस्थ स्टाफ को अभियान चलाकर उक्त समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित किया गया । बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद यादव , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय बिलौहा , राजेंद्र सोनी नगर परिषद उपाध्यक्ष जमुना प्रसाद यादव , लव कुश प्रताप बघेल के आर दुबे, राम चरण गुप्ता , दिनेश चंद्र, प्रकाश नारायण दुबे , मथुरा प्रसाद विश्वकर्मा , मनोज रावत , रोहिणी सिंह चौहान , मथुरा प्रसाद चौधरी , डीडी अवस्थी , अंबिका द्विवेदी , राजा मुन्ना उपाध्याय , रजनीश नामदेव, शाहिद खान , कैलाश तस्वीर , दीपक प्रजापति , नवल चतुर्वेदी , संजय द्विवेदी , राकेश द्विवेदी, नंदकिशोर उर्फ नंदू गुप्ता , उत्तम शर्मा , मोहम्मद हबीब मोहम्मद , नरपत कुशवाहा , रामरचित सोनी, सुनील अग्रवाल, मोहम्मद रफी आदि करीब 50 नागरिक गण शामिल हुए।

थाना प्रभारी की इस पहल की सभी नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है थाना प्रभारी ने अपराधों की रोकथाम और बेहतर कानून व्यवस्था यातायात व्यवस्था के लिए नगर के सभी नागरिकों के सहयोग की मांग की है