Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी की रिपोर्ट

समर्पण निधि संग्रह के प्रदेश प्रभारी बने अनिल जैन कालूहेड़ा

समर्पण निधि संग्रह के लिए पार्टी नेताओं को सौंपा जिलों का प्रभार

भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। इस पर्व के दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि 11 फरवरी से समर्पण निधि संग्रह के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। संगठन को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू किए जा रहे इस अभियान के सुचारू संचालन के लिए समर्पण निधि संग्रह अभियान का प्रभारी प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा को बनाया गया है। समिति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा केन्द्रिय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर सहित अन्य सदस्य बनाये गये है।
मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद जी के निर्देशानुसार समर्पण निधि संग्रह अभियान के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन कालूहेड़ा ने पार्टी नेताओं को जिलों का प्रभार सौंपा है।
प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार प्रदेश शासन के मंत्री नरोत्तम मिश्रा को दतिया, इंदौर नगर तथा इंदौर ग्रामीण। गोपाल भार्गव को जबलपुर नगर, जबलपुर ग्रामीण एवं निवाड़ी। जगदीश देवड़ा को उज्जैन नगर, उज्जैन ग्रामीण, राजगढ़। भूपेन्द्र सिंह को भोपाल नगर, भोपाल ग्रामीण, सागर। ओमप्रकाश सखलेचा को छतरपुर और सिवनी। विश्वास सांरग को टीकमगढ़ और श्योपुर। राज्यवर्धन सिंह दत्तीगॉंव को धार और रायसेन। प्रद्युम्न सिंह तोमर को ग्वालियर नगर, ग्वालियर ग्रामीण और शिवपुरी। पूर्व मंत्री जयंत मलैया को बालाघाट, दमोह और नरसिंहपुर। पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता को विदिशा और सीहोर। पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल को सतना, रीवा, सीधी एवं सिंगरौली। पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सांसद सुधीर गुप्ता को पन्ना, अशोकनगर और गुना। प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी को बुरहानपुर, खण्डवा और मुरैना। प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन को छिंदवाड़ा। सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा को शाजापुर, आगर मालवा और भिण्ड। पूर्व मंत्री संजय पाठक को कटनी, शहडोल, और उमरिया। सांसद शंकर लालवानी को अलिराजपुर और झाबुआ। विघायक चेतन कश्यप को नीमच, मंदसौर और रतलाम। विधायक रमेश मेंदोला को देवास और बड़वानी। हेमन्त खण्डेलवाल को हरदा, होशंगाबाद और बैतूल एवं योगेश मेहता को खरगौन जिले का प्रभार दिया गया है।