शेख़ आसिफ़ खंडवाखंडवा। मध्यप्रदेश मीडिया संघ और खंडवा पत्रकार संघ द्वारा नगर के समाजसेवियों के सहयोग से संघ अध्यक्ष श्याम शुक्ला के माध्यम से शहर भर के गरीब, असहाय एवं जरुरतमंद व्यक्तियों को प्रतिदिन निःशुल्क भोजन प्राप्त हो रहा है। वही एक निःशुल्क भोजनालय एसएन कॉलेज के सामने स्थित शहीद सीताराम हाकर्स झोंन में संचालित किया जा रहा हैं। यह जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश मीडिया संघ जिला प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि संगठन की इस निस्वार्थ सेवा को देखते हुए नगर के प्रतिष्ठित संस्थान बीएस पटेल बीड़ी के जतिन भाई पटेल द्वारा अपने पिता स्वं श्री छोटू भाई पटेल की स्मृति में निःशुल्क भोजनालय हेतु दो सीमेंट से निर्मित ब्रेंचों का दान किया गया है। इन ब्रेंचों पर बैठकर व्यक्ति शकुन से भोजन कर सकेंगे। इस दान पर संघ के समस्त पत्रकार साथियों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए श्री जतिन पटेल का धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।
शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है