
जनपद पंचायत परासिया की सामान्य सभा की बैठक में जनप्रतिनिधियों की बनी सहमति कई अहम मुद्दों पर भी हुई चर्चा
जनपद पंचायत परासिया में आज सामान्य सभा की बैठक आयोजित हुई जिसमें वर्ष 20 21 की 15 वित्त आयोग की राशि पूर्व में जनपद पंचायत की सामान्य सभा में सर्व सहमति से प्रत्येक जनपद सदस्य क्षेत्र में चार लाख पछतर हजार रूपए के निर्माण के लिए सामान्य सभा में सभी जनप्रतिनिधियों के समक्ष सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित किया गया था किंतु मध्यप्रदेश शासन की गाइड लाइन के अनुसार बड़े निर्माण कार्य को स्वीकृत करना आवश्यक है इसलिए पूर्व में दिए गए निर्णय को निरस्त कर पुन्हें आज जनपद पंचायत परासिया की सामान्य सभा में वर्ष 2020 21 एवं बर्ष 2021 – 22 की राशि को संज्ञान में लेकर दो वित्तीय वर्ष की राशि पर चर्चा की गई जिसमें सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी के बीच आपसी सहमति से शासन की गाइडलाइन अनुसार सामान्य सभा में प्रस्ताव पारित किया गया और सभी जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्र में सामान्य रूप से दस लाख रुपए का एक बड़ा निर्माणा कार्यो का अनुशंसा कर देना होगा तब जाकर 15 व वित्त की राशि का जनपद स्तर पर आवंटित किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा वहीं कुछ जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में हो रहे अपूर्ण कार्यों को को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया तब प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे पारदर्शिता के साथ निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए समीक्षा की एवं परासिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जनप्रतिनिधियों शिकायत पर कुछ ग्राम पंचायतों में सरपंच सचिव के ऊपर कार्रवाई करने का आश्वासन भी दीया है मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वयं क्षेत्रों में पंचायतों का दौरा करेंगे और वास्तविक स्थिति जानकर भौतिक सत्यापन कर किसी ग्राम पंचायत में नियम अनुसार गलत किया गया तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जानी सुनिश्चित की गई है

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप