Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर । 09.02.2022 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में चोरों, लुटेरों, नकबजनों तथा आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। एसएसपी ग्वालियर के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व / अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया द्वारा अधीनस्थ थाना प्रभारियों को भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संदिग्धों व आदतन अपराधियों पर मुखबिर तंत्र विकसित कर विशेष रूप से नजर रखने हेतु पुलिस टीम को लगाने हेतु निर्देशित किया । दिनांक 09.02.2022 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना झांसीरोड क्षेत्र के हरीशंकर पुरम से चोरी हुई कार को मुरार क्षेत्र में रहने वाले वाहन चोर द्वारा चोरी किया गया है, क्योंकि घटना दिनांक को वह हरीशंकर पुरम क्षेत्र में देखा गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार नगर पुलिस अधीक्षक विश्वविद्यालय श्री रत्नेश तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झांसीरोड संजीव नयन शर्मा द्वारा मय थाना बल के मुरार
क्षेत्र से उक्त शातिर वाहन चोर को धरदबोचा। पकड़े गये वाहन चोर से पुलिस टीम द्वारा की गई पूछताछ में उसने दिनांक 08.02.2022 की रात्रि में हरीशंकर पुरम से कार चोरी करना स्वीकर किया। पकड़े गये वाहन चोर की निशादेही पर पुलिस टीम द्वारा चोरी गई कार को वार्डरोब शोरूम के बगल वाली गली से बरामद कर लिया गया।

फरियादी गिर्राज सिघंल पुत्र अरविन्द्र सिघंल निवासी हरीशंकरपुरम ने थाना झांसीरोड में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 08.02.2022 को रात्रि 4:00 बजे उसने घर के वाहर खड़ी अपनी कार कमांक एमपी07-सीए-880 को देखा तो कार मौके पर नहीं थी। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना झांसीरोड में अप.क. 73/22 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

बरामद मशरूका :- कार कमांक एमपी07-सीए-880