Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के
निर्देशानुसार ग्वालियर जिले के थानों में चोरी व नकबजनी तथा आदतन अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व /अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री सत्येन्द्र सिंह तोमर द्वारा भी अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र विकसित कर चोरों व नकबजनों की धरपकड़ हेतु टीम बनाकर लगाने हेतु निर्देशित किया गया। दिनांक 09.02.2022 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग अवैध शराब का परिवहन कर बेचने की फिराक में चिरवाई नाका के पास देखे गये है। उक्त सूचना पर से थाना कंपू व काईम ब्रांच की संयुक्त टीम बनाकर उक्त बदमाशों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर एवं सीएसपी इन्दरगंज श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए मुखबिर की सूचना पर से दिनांक 09.02.202। को थाना प्रभारी कंपू निरीक्षक रामनरेश यादव एवं थाना प्रभारी काईम दामोदर गुप्ता के
नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर देखा कि दो संदिग्ध व्यक्ति एक‌ मोटर सायकिल पर प्लास्टिक की कट्टियां रखे आते दिखे। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चिरवाई नाका पुलिया के पास रोकने का प्रयास किया, लेकिन उनके द्वारा पुलिस टीम को देखकर भागने की
कोशिश की जिसमें वह मोटर सायकिल सहित गिर पड़े । पुलिस टीम द्वारा दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गये बदमाशों के पास से प्लास्टिक की दो कट्टियों में अवैध शराब भरी होना पाया गया। जिस पर से थान कम्पू में दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 49क आवकारी एक्ट का प्रकरण
पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पकड़े गये आरोपियों से पुलिस टीम द्वारा गहनता से पूछताछ करने व उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि उक्त पकड़े गये दोनों आरोपियों में से एक पूर्व से थाना कम्पू के अप.क. 649/2। धारा 443,44 भादवि में वांछित है जिसके संबंध में उससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा स्वीकार किया गया कि उक्त अपराध में पूर्व से पकड़े गये
आरोपियों के साथ मोबाइल चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी से उक्त संबंध में और अधिक पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य साथियों सहित शहर के विभिन्‍न स्थानों से 0 मोबाइल और चोरी करना स्वीकार किया। जिन्हे आरोपी की निशादेही पर जप्त
किया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपियों के संबंध में शहर के अन्य थानों से जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि पकड़ा गया एक आरोपी थाना विश्वविद्यालय के अप0क0 299,/2 धारा 379 भादवि में फरार चल रहा है जिस पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा तीन हजार रूपये का इनाम
घोषित किया गया है। उक्त अपराध में भी आरोपी की विधिवत गिरफ्तारी की गई।