अभिषेक शर्मा रिपोर्टर

जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में शराब माफियाओं पर लगातार अंकुश लगाने के लिए कसा जा रहा शिकंजा अवैध शराब सप्लाई, विक्रय एवं विनिर्माण के विरुद्ध धरपकड़ एवं इस गोरखधंधे की रोकथाम के लिए सिरे से अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा है जिले में लगतार अभियान चलाया जा रहा है जिले में दिनाँक 09/02/22 को अलग-अलग थाना क्षेत्र में अपने विश्वसनीय मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना पर कार्रवाई कर अलग-अलग थाना क्षेत्र में देशी, अंग्रेजी व हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली अवैध मदिरा सहित जप्त कर 04 प्रकरण में 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किये गए इसी तारतम्य में कार्रवाई की गई जो इस प्रकार है:- थाना ब्यावरा शहर से चिंताबाई कंजर निवासी कटारियाखेड़ी, थाना करणवास से नवलसिंह भील निवासी भाटखेड़ी, थाना पचोर से सियारानी कंजर निवासी कंजरपुरा, थाना बोड़ा से जसोदाबाई वर्मा निवासी कुंवर कोठरी उपरोक्त सभी आरोपियों को मौके पर हिरासत में लेकर, जब्ती की कार्यवाही कर, अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए!!

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है