संजय तिवारी रिपोर्ट
दिनदहाड़े कारोबारी के घर सेंधमारी

कोतवाली थाना अंतर्गत वार्ड 15 बांधवगढ़ होटल के पीछे दिन दहाड़े चोरों ने सेंधमारी की है,बताया जाता है कि फरियादी गोपीचंद राजलानी अपने परिवार के साथ सुबह करीब 11.30 बजे किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने कटनी गए थे,देर शाम जब वापस आये तो पूरा घर खुला था,घर के अंदर क़ई अलमारियां टूटी हुई थी,जिसके बाद मामले की जानकारी सम्बंधित कोतवाली पुलिस को दी गई,जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने ज़रूरी तहकीकात की है।दिनदहाड़े चोरी की इस वारदात में अज्ञात चोरों ने नगदी समेत कीमती जेवरात एवम क़ई सामग्रियां पार की है,आबादी वाले क्षेत्र में जिस तरह बेख़ौफ़ चोरों ने दिन दहाड़े शहर के बड़े कारोबारी के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है,उससे कही न कही पूरा क्षेत्र दहशत में है। *News umaria🖋*

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच