शेख आसिफ रिपोर्टर
पुलवामा के शहीदों को सद्भावना मंच सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि,

कहा- आपका बलिदान मजबूत देश बनाने के लिए प्रेरित करता है।
खंडवा। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को पुलवामा घातक आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को सद्भावना मंच सदस्यों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। यह जानकारी देते हुए मंच प्रवक्ता निर्मल मंगवानी बताया कि श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन कहा कि घटना में दुर्भाग्यपूर्ण शहीद हुए भारत माता के उन वीर सपूतों की देश के लिए दी गयी उत्कृष्ट सेवा हमें मजबूत और समृद्ध देश की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करती है।आपकी बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय को एक मजबूत और समृद्ध देश की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है। इस मौके पर प्रमोद जैन, डॉ जगदीशचंद्र चौरे, देवेंद्र जैन, राधेश्याम शाक्य, गणेश भावसार, निर्मल मंगवानी, मुरली कोडवानी, प्रियंक पाठक, द्वारका प्रसाद पाठक आदि सदस्यों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।।।
शेख आसिफ खंडवा

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है