विजय शर्मा की रिपोर्ट

भिण्ड के थाना नयागाँव के अंतर्गत सगरा गाँव में बाईक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई, घायल युवक को डायल-112/100 ने पहुँचाया अस्पताल जिला भिंड थाना -नयागाँव के अंतर्गत सगरा गाँव में एक एक्सिडेंट संबंधी सूचना जिसमें एक व्यक्ति घायल था । घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 14-02-2022 को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल भिंड जिले के नयागाँव थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि बाईक के अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा जाने से राम सिया जाटव पिता हर नाम सिंह जाटव उम्र 30 साल निवासी सगरा घायल हो गया है । डायल-112/100 सेवा द्वारा घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुँचाया गया ।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।