इरफान अंसारी रिपोर्टर
महाशिवरात्रि पर दीपोत्सव के लिये सेक्टरवाइज स्वयंसेवी संस्था को जिम्मेदारी देने के निर्देश

उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह महाशिवरात्रि पर आयोजित होने वाली दीपोत्सव के लिये आवश्यक पांच हजार वॉलेंटियर्स के लिये विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं से सम्पर्क कर इनको जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिये हैं। इसी तरह जिले के सभी विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी आयोजन में लगाने के लिये कहा है। कलेक्टर ने टीएल बैठक के पश्चात दीपोत्सव की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिये हैं कि वे स्वयंसेवकों के लिये नगर समितियों, बस ऑपरेटर्स, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, व्यापारी एसोसिएशन आदि से सम्पर्क कर वातावरण बनाने का प्रयास करें। उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि पर दीपोत्सव के लिये लगभग 12 लाख दीपों की व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर ने उज्जैन शहर के सभी शासकीय मन्दिरों में मन्दिर प्रबंध समितियों द्वारा दीप प्रज्वलन करने के लिये कहा है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है