मेहगांव में बीती रात चोरों ने प्राचीन शिव मंदिर बन खंडेश्वर पर चोरों ने बोला धावा बीती रात चोरों ने शिव मंदिर पर टंगे पीतल के कई घंटे पार कर दिए सुबह जब पुजारी एवं शिव भक्क्तों को जानकारी मिली तो प्रशासन को सूचना दी गई सूचना मिलते ही मेहगांव एसडीओपी राजेश राठौर थाना प्रभारी डीवीएस तोमर मौके पर पहुंच कर मौके का मुआयना किया क्षेत्र में बीते कई दिनों से चोर डकैतों बदमाशों द्वारा कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है कई ग्रामों में चोरों द्वारा 1 दर्जन से अधिक घरों को निशाना बनाया गया बरासो थाना क्षेत्र के ग्राम पतलोखरी में कुछ दिन पूर्व आधा दर्जन से अधिक घरों को निशाना बनाया गया वही सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत शुरूरु के ग्राम सिलऊपुरा में एवं आसपास के ग्रामों में बदमाशों को देखे जाने की जानकारी प्राप्त हुई है ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है दिन में मजदूर वर्ग किसान वर्ग मजदूरी एवं खेतों की रखवाली हेतु खेतों पर जाने से डर रहे हैं वही रात भर अपने घरों की छत पर जागते हुए रात गुजारने को मजबूर हैं हालांकि प्रशासन द्वारा समय-समय पर गस्त भी दिया जा रहा है
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…