*मेहगांव एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की*
*मेहगांव*– पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष अंकित तोमर के नेतृत्व में गांधी जी की प्रतिमा पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसमें मुख्य रूप से राहुल भदोरिया जी उपस्थित रहे । राहुल ने कहा कि पुलवामा हमले हुए 3 वर्ष का समय बीत गया लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार यह पता नहीं लगा पाई कि इस हमले का जिम्मेदार कौन था ।जबकि इस हमले में हमारे देश के 40 जवानों की शहादत दी थी।अंकित तोमर ने कहा की भाजपा सरकार गद्दारों की सरकार है उन्होंने वोटों के लिए हमारे जवानों को शहीद कर दिया। जनता और भगवान उन्हें कभी माफ नही करेगा। मैं चरण स्पर्श करता हूं ,उन मां-बाप को जिन्होंने ऐसे वीर सपूतों को जन्म दिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित रहे हरिओम भदौरिया (समाज सेवी) विकाश चौधरी, डब्बू पंडित, अंशु, अंशुल, वैभव, कृष्णा, मानू, बंटी, आशीष, कल्याण, भोलू, हेमंत आदि एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान