इरफान अंसारी की रिपोर्ट
भाजपा अजा मोर्चा द्वारा महा आरती, माल्यार्पण एवं पूजन अर्चन कर मनाई रविदास जयंती

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा नगर उज्जैन द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी एवं अजा मोर्चा अध्यक्ष मनोज मालवीय के नेतृत्व में विधायक पारस जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ चिंतामणि मालवीय द्वारा पंचमपुरा स्थित रविदास मन्दिर में माल्यार्पण पूजन अर्चन किया गया । वृंदावन पुरा स्थित गुरुद्वारे पर चरण पादुका का पूजन बाल योगी उमेश नाथ महाराज द्वारा किया गया। जयंती की पूर्व संध्या पर मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा पंचमपुरा स्थित रविदास मंदिर पर महा आरती की गई ।
मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने संपूर्ण धर्म का ज्ञान दिया । भारतीय धर्म, भारतीय संस्कृति, भारतीय मान्यताओं के साथ पूरे देश के कल्याण के लिए कार्य किया । यही वजह है कि संत शिरोमणि रविदास भगवान की एक विशिष्ट कृति रहे और सारे भारत का भ्रमण कर हिंदू धर्म को पुनः जागृत करते हुए सारे समाज के अंदर जाति प्रथा व उसकी कुरीतियों को खत्म करने के लिए एक शक्ति का सृजन किया । उन्होंने कहा कि आज सभी को संत रविदास के दिखाए गए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है और उसी दिशा में आज हम आगे बढ़ रहे हैं । इस अवसर पर मुकेश टटवाल, विक्रम गोंदिया, सत्यनारायण खोईवाल, जगदीश पांचाल, भगवानदास गिरी, डॉ प्रभुलाल जाटवा, सुरेश गिरी, संजय अग्रवाल , जगदीश पांचाल , अजा मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा चौहान , ओमप्रकाश मोहने , सुरेश कुसुमरिया , महेश सिसोदिया, कमल कांत राजोरिया , जय प्रकाश जोनवाल ,विक्रम मालवीय ,मांगू पहलवान ,सुनील चावंड ,अनिल सिंदल जी, सुरेंद्र मैहर, मनीष गिरी, मंडल अध्यक्ष परेश कुलकर्णी, जितेंद्र कुमावत , राजकुमार बंसीवाल , गौरीशंकर कायत ,मनोहर गहलोत ,शानू मेहता जी ,जितेंद्र परमार ,दिलीप गांगोलियां ,सुशील वाडिया ,विशाल राठौर ,विकास मालवीय ,भगवान मालवीय ,विजय भाटी ,रुपेश जाटवा ,राकेश मालवीय ,धर्मेंद्र बरूआ,सोनू बिजोरिया जी,विकास करपरिया जी पवन सिरोंज, अशोक कायत सहित मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थिति थे ।
–

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है