Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अन्सारी रिपोर्टर

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा नगर उज्जैन द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी एवं अजा मोर्चा अध्यक्ष मनोज मालवीय के नेतृत्व में माल्यार्पण पूजन अर्चन किया गया । जयंती की पूर्व संध्या पर मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा पंचमपुरा स्थित रविदास मंदिर पर महा आरती की गई एवं पूर्व मंत्री विधायक पारस जैन द्वारा माल्यार्पण पूजन अर्चन किया गया । वृंदावन पुरा स्थित गुरुद्वारे पर चरण पादुका का पूजन बाल योगी उमेश नाथ महाराज द्वारा किया गया।
मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने संपूर्ण धर्म का ज्ञान दिया । भारतीय धर्म, भारतीय संस्कृति, भारतीय मान्यताओं के साथ पूरे देश के कल्याण के लिए कार्य किया । यही वजह है कि संत शिरोमणि रविदास भगवान की एक विशिष्ट कृति रहे और सारे भारत का भ्रमण कर हिंदू धर्म को पुनः जागृत करते हुए सारे समाज के अंदर जाति प्रथा व उसकी कुरीतियों को खत्म करने के लिए एक शक्ति का सृजन किया । उन्होंने कहा कि आज सभी को संत रविदास के दिखाए गए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है और उसी दिशा में आज हम आगे बढ़ रहे हैं । इस अवसर पर मुकेश टटवाल, विक्रम गोंदिया, सत्यनारायण खोईवाल, जगदीश पांचाल,भगवानदास गिरी, डॉक्टर प्रभुलाल जाटवा, सुरेश गिरी, सुरेश कुसमरिया, विक्रम मालवीय, सुशीला जाटवा,अनिल सिंदल, सुनील चावण्ड, सुरेंद्र मैहर, मनीष गिरी, कमलकांत राजोरिया, मंडल अध्यक्ष परेश कुलकर्णी, जितेंद्र कुमावत, राजकुमार बंसीवाल, शानू मेहता, जितेंद्र परमार, दिलीप गांगोलियां, सुशील वाडिया, विशाल राठौर, विकास मालवीय,भगवान मालवीय, विजय भाटी, रुपेश जाटवा, राकेश मालवीय, राहुल डागर सहित मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थिति थे ।