इरफान अंसारी की रिपोर्ट
उज्जैन
चिमनगंज थाना प्रभारी की एक।और बड़ी कार्यवाही 5 गांजा तस्करों से जब्त किया 41 किलो गांजा
आरोपी सुनील चना फरार
★इरफान अन्सारी की रिपोर्ट★
★9425096974★
चिमनगंज थाना पुलिस ने 5 आरोपियों से 41 किलो गांजा जब्त किया है। जबकी एक आरोपी भागने में सफल हुआ है। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर एसपी आकाश भूरिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली जिसमें चिमनगंज थाना पुलिस द्वारा गांजा तस्करों पर की गई कार्रवाई का खुलासा किया। एएसपी ने बताया कि कानीपुरा रोड स्थित तिरुपति रिवेन्यू से धर्मेंद्र उर्फ छोटू और छत्तीसगढ़ के रहने वाले दुर्गेश को 20 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है जबकि सुनील चना निवासी इंदौर गेट फरार हो गया। आरोपी घर से ही गांजा बेचते थे। सुनील चना पर पूर्व में गांजा तस्करी प्रकरण दर्ज है। उसका परिवार भी गांजा तस्करी में लिप्त है। ऐसे शीतल पैलेस कालोनी से जोगेंद्र निवासी चिमनगंज, पंचम निवासी छतीसगढ़ और इसरार निवासी तराना को 21 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। चिमनगंज थाना प्रभारी जितेंद भास्कर ने बताया कि सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा गया है। गांजे की चेन के बारे में पूछताछ की जा रही है।
इसमे
सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी जितेन्द्र भास्कर, उनि० करण खोवाल उनि यादवेन्द्र सिंह परिहार एवं उनि० संजय यादव काईम प्र०आर० कृपाशंकर सूर्यवंशी, प्र०आर० पवन सिंह चौहान, प्र०आर० रूपेश बिडवान, आरक्षक कपिल राठौर, आरक्षक अनिस मंसुरी प्र०आर० दिनेश बेस, प्र०आर० आशुतोष नागर, प्र0आर0 हरेन्द्र सिंह, आरक्षक शैलेश योगी, आरक्षक श्यामवरण गुर्जर, आरक्षक रंजित पंवार, आरक्षक निर्मल दरवार, सैनिक चन्दन नरवरिया की सराहनीय भूमिका रही।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है