Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सरदारपुर- इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर ग्राम धुलेट में एक ढाबे के पास अवैध बायो डीजल के गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। इस दौरान बायोडीजल के टैंकर में आग लगने से दो से तीन धमाके हुए। जो दूर दूर तक सुनाई दिए। इन धमाकों की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और अलसुबह तक स्थिति को संभाला। दरअसल ग्राम धुलेट में संचालित हो रहे बायोडीजल के गोडाउन में सोमवार रात लगभग 11:00 बजे अचानक आग लग गई।आग सबसे पहले बायोडीजल से भरे टैंकर में लगी इस दौरान 2 से 3 धमाके भी हुए। आग की चपेट में पास में खड़े टैंकर सहित अन्य सामान भी आ गए जो पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही राजगढ़ और सरदारपुर नगर परिषद का फायर वाहन पहुंचा तथा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मौके से एक वाहन जब्त

धमाकों की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए थे। इधर घटना की सूचना मिलते ही सरदारपुर SDM बी एस कलेश तथा SDOP आर एस मेडा ,राजगढ़ थाना प्रभारी रतनलाल मीणा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों से कहा कि यहां इसी तरह के कई अवैध कार्य होते हैं। किसी दिन कोई बड़ी जनहानि होगी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश दी। वहीं मौके से एक स्कार्पियो वाहन GJ 18 AB 5533 जिसमें डीजल भरने की मशीन थी उसे ज़ब्त किया गया।

फोरलेन किनारे संचालित होती है कई अवैध गतिविधियां

इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन के किनारे कई स्थानों पर अवैध गतिविधियां संचालित होती है।पुर्व में भी धुलेट में कई स्थानों पर ऐसी घटनाएं हो चुकी है। प्रशासन की और से नाम मात्र की कार्रवाई की जाती है। लेकिन इन गतिविधियों पर कभी रोक नहीं लग पती है। ऐसे में यह आंशका जताना ग़लत नहीं होगा कि किसी दिन कोई बड़ा हादसा होगा।

2 के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

सरदारपुर SDOP रामसिंह मेड़ा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची। अवैध रूप से रिफिलिंग के दौरान यह हादसा हुआ। मामले में बायोडीजल का गोडाउन संचालित करने वाले आमीन अंसारी, निवासी राजगढ़ तथा गोडाउन के जमीन मालिक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। फोरलेन के किनारे अवैध गतिविधियां संचालित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।