Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संजय गहलोत रिपोर्टर

आज हिन्दू युवा जनजाति संगठन आलीराजपुर ने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप चौहान के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय में पहुंचाकर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें ज्ञापन का वाचन हिन्दू युवा जनजाति संगठन आलीराजपुर जिला अध्यक्ष रोशन पचाया के द्वारा किया गया था।

जिला अध्यक्ष रोशन पचाया ने बताया कि आलीराजपुर जिले के आस पास बड़ी मात्रा में जंगल में पहाड़ी क्षेत्र है आलीराजपुर जिले के कट्ठीवाडा क्षेत्र में घना जंगल व पेड़ पौधे हैं ग्रिस्म ऋतु में महुआ के सीजन पर महुआ के फूल के लिये सुखे पत्तो को जलाया जाता है जिससे पुरे जंगल में आग फेल जाती है और पेड़ पौधे आग की चापट में आकर जल जाते हैं जिसे पर्यावरण एवं प्रकृति पर हानि होती है पेड़ पौधे नही होने से जंगल के जीव समाप्त होते जा रहे हैं।

वर्तमान कि स्थिति को देखते हुए प्रशासन को इस और आवश्यक ध्यान देने की आवश्यकता है कि जंगली क्षेत्रो में पेड़ पौधे का विनाश होने से बचे। ग्रामीणों द्वारा आग लगने की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी जाती है तो अधिकारीयों के पास आग बुझाने के साधन भी उपलब्ध नहीं होते हैं।

हिन्दू युवा जनजाति संगठन आलीराजपुर जिला प्रशासन से मांग करता है कि महुआ के सीजन में विशेष रूप से जंगल में आग लगने वाले पर कानूनी कार्यवाही की जावे एवं आग लगने की स्थिति में आग बुझाने के उपलब्ध कराये जावे।

ज्ञापन देते समय प्रदेश महामंत्री प्रदीप तोमर, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश मण्डलोई, जिला अध्यक्ष रोशन पचाया, जिला प्रवक्ता सुरेश सस्तिया, जिला मीडिया प्रभारी हेमंत तोमर,कट्ठीवाडा ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र तोमर, कट्ठीवाडा ब्लाक महामंत्री गजेन्द्र डावर , नानपुर मंडल उपाध्यक्ष सुरपाल चौगाड़,सेवला ,सुरेन्द्र,राहुल, प्रमेश,क्षकेरम,मनीष,अजीत,राजेश जी डावर,नोरतान डावर, आदि कार्यकर्ताओ उपस्थित रहे। उक्त जानकारी हिन्दू युवा जनजाति संगठन आलीराजपुर जिला सह मीडिया प्रभारी राजू डावर ने दी।