Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बिक्की चोहान रिपोर्टर

कन्हरगांव- जन शिक्षा केंद्र के कन्हरगांव में केंद्र की 32 शालाओ ने अपनी संस्था में विद्यार्थियों के अध्यनरत हेतु टीएलएम निर्माण किया था जिसके द्वारा उन्होंने 4 मार्च 2022 को अपनी संस्था में टीएलएम मेला लगाया गया था।उसमें से श्रेष्ठ कृति आज वह जन शिक्षा केंद्र कन्हरगॉव पहुंचे और वहां पर उन्होंने मेले में भाग लिया इस अवसर पर संस्था की वरिष्ट शिक्षिका किरण शर्मा, संस्था के प्रभारी प्राचार्य मीना चौरसिया, प्रभारी स्काऊट एवं सहयोगी शिक्षिका ममता पटले द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर मेले का शुभारंभ किया गया। प्रभारी प्राचार्य द्वारा रिबन काट्कर मेले का शुभारंभ हुआ ।उपस्थित सभी शिक्षकों विद्यार्थियों एवं अतिथियों के द्वारा टीएलएम का अवलोकन किया गया। जन शिक्षा केंद्र कन्हरगांव की ओर से निर्णायक की भूमिका निभाते हुए मीना चौरसिया ममता पटेल एवं सेंडे मैडम के द्वारा टीएलएम का अवलोकन करते हुए श्रेष्ठ 3 कृतियों को चयन किया गया । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी विद्यार्थियों को भोजन के पैकेट वितरण किए गए एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण किया गया ।कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए जन शिक्षक वीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि टीएलएम मेले का आयोजन भव्य तरीके से किया गया जिसमें विद्यार्थी एवं शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । मेले का आयोजन जनपद शिक्षा केंद्र परासिया के बीआरसी अनूप कैचे के मार्गदर्शन में संकुल केंद्र कुंडालीकला के प्राचार्य गिरीश शर्मा के निर्देशन में एवं जन शिक्षा केंद्र प्रभारी संतोष माटे के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जन शिक्षक एजाज खान सहित समस्त संस्था प्रमुख एवं संपूर्ण शाला के शिक्षक उपस्थित होकर लाभान्वित हुए।
जिसमें हिंदी विषय में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अपतरा माध्यमिक शाला तिगाई प्राथमिक शाला करलाखुर्द एवं गणित प्राथमिक शाला करला खुर्द, एवं माध्यमिक शाला पुरा,माध्यमिक शाला अपतरा, प्रा० शा० मांडई रैयत, विज्ञान में मा० शा० तिघरा ,प्रा० शा ० खंसवाड़ा ,
प्रा० शा० मांडईमाल को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरष्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।