Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर

एक दिन महिला दिवस मनाकर बाकी दिनों की समस्या को भूल जाते हैं अधिकारी पीएचई विभाग एवं ठेकेदारो की लापरवाही से महिलाएं दिखी नाराज

ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत नहाली कलां मे देखने को मिला है, यहा पीएचई विभाग से लेकर ठेकेदार तक नल जल योजना चालू करने के लिए ग्रामीणों को आश्वासन देकर गायब हो जाते हैं, जबकि पानी इंसान की जिदगी और मौत से जुड़ा हुआ है। सरकार भी पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए रूपये भी पानी की तरह बहा रही है। आपको बता दे कि लोगों के लिए घर घर शुद्ध पानी (जल) की जरूरत को पूरा करने के लिए सरकार ने योजना के तहत हर घर नल जल योजना चलाई जा रही है, ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत नहाली कलां में देखने को मिला है यहा पीएचई विभाग की लापरवाही के चलते नल जल योजना अभी तक अधूरी है, लेकिन कागजो में योजना को पूर्ण कर दिया गया है, इसके लिए बिजली विभाग द्वारा हजारों का थमा दिया गया है, जब की विभाग के कर्मचारियों ने मोटर पंप चालू कर देखा तो कई जगह से पाइप लाइन लीकेज हुई है, जिसके कारण कई घरो में पानी नहीं पहुंच पाया और जगह जगह से पानी लीकेज हो रहा है, पंचायत के अन्तर्गत पानी टंकी नहीं बनाई गई है, जिसके कारण फिलहाल डायरेक्ट सप्लाई चालू करने की बात कही जा रही है। ऐसे में हर घर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसका एक और कारण कई जगहों पर पाइप लाइन लीकेज होना भी बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों में जलापूर्ति नहीं होने से खासी नाराजगी है। इसको लेकर ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने लिखित आवेदन भी दिया गया है, लेकिन उस पर भी अभी तक कोई सुनवाई हुई है, इसमें अनिता बाई, ऊषा बाई ममता बाई, पिंकी बाई, देवेंद्र, रैदास, भगवान सिंह, अर्जुन, कैलाश चन्द आदि ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार एवं PHE विभाग द्वारा योजना पूरी करने में लापरवाही की जा रही है और घटिया निर्माण कार्य किया गया है जिसमें जगह जगह से पाइप लाइन लीकेज है । निर्माण कार्य पूर्ण हुए 8 माह से अधिक समय बीतने के बाद भी अभी तक नल जल योजना के तहत ग्राम में नल चालू नही किया गया है, इस संबंध में पंचायत और संबंधित विभाग से लिखित एवं मौखिक शिकायत की गई है।

क्या कहते हैं जबाबदार

-: नल जल योजना का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है जिसके कारण अभी पंचायत के हाथों में कार्य नहीं है, हमें ग्रामीणों से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है, इसमें विभाग की लापरवाही से घरों में एक बूंद पानी नहीं पहुचा और बिजली विभाग ने हजारों का बिल थमा दिया है, हमने इस विषय पर पीएचई विभाग से संपर्क किया तो उनके द्वारा आश्वासन देते रहे,
-: राम जी पाटिल ग्राम पंचायत सचिव नहाली कलां,

रिपोर्टर का सबाल-: पंचायत क्षेत्रों में नल जल योजना में घटिया निर्माण कार्य किया गया है, एवं अभी तक योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में 8 माह से अधिक समय बीतने पर भी कार्य पूर्ण कराकर नल चालू नही करवाया गया है इस पर क्या कहना है..?

जबाब-: सभी पंचायतों मे कार्य प्रगति पर है, हमारे द्वारा ग्राम पंचायत नहाली कलां में जल्द ही कार्य पूर्ण किया जायेगा, और उच्च क्वालिटी का कार्य किया करवाया जायेगा,
पीएचई विभाग एसडीओ ए.पी. शर्मा हरदा

न्यूज़ 24*7इंडिया रिपोर्टर ब्रजेश पाटिल के द्वारा ठेकेदार राकेश बांके से संपर्क किया गया तो उनका मोबाईल बंद बताया गया है,