शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

कलेक्टर अनूप कुमार सिंह के निर्देशन एवं एसडीएम खण्डवा श्री अरविंद चौहान के मार्गदर्शन में मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत जिले में निरंतर कार्यवाही की जा रही है। खाद्य तेल अधिकारी श्री राधेश्याम गोले ने बताया कि शुक्रवार को टपाल चाल गोल बाजार खण्डवा स्थित दूध डेयरियों का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा शब्बीर बाबा दूध भंडार का निरीक्षण कर गाय का दूध, भैंस का दूध एवं मिक्स दूध के नमूने जांच हेतु लिए गए। उन्होंने बताया कि उक्त नमूने जांच हेतु खाद्य विश्लेषक को भेजे गए है।।।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है