पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर
परासिया विधानसभा क्षेत्र का उमरेठ मंडल में बहुत दिनों के इंतजार के बाद भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की गई,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जी,भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी कविता पाटीदार जी ,भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार जी के निर्देश एवं भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी जी साहू की सहमति पर
जिलाध्यक्ष श्री योगेन्द्र प्रताप राणा जी द्वारा भाजपा युवा मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मयूर सोनी जी को भाजपा युवा मोर्चा के पद पर नियुक्त किया गया,गौरतलब है परासिया विधानसभा का उमरेठ नगर में सभी बूथ भारतीय जनता पार्टी विजयी होती रही है,और वर्तमान में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश धुर्वे जी मोरडोंगरी क्षेत्र से है एवं इसके पूर्व उमरेठ नगर से भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष का दायित्व लगातार दो बार अभिषेक शर्मा जी के पास रह चुका उमरेठ नगर से भाजपा मंडल महामंत्री सचिन जी कुशवाहा है,संगठन को और भी मजबूती हेतु उमरेठ नगर से भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष की कमान मयूर सोनी जी को सौंपी गई है।






More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है