ब्यूरो वाजिद अली कुरेशी
इन्दौर,कॉंग्रेस द्वारा लोकतंत्र सम्मान दिवस 20 मार्च को मनाया गया हैं।भाजपा द्वारा लोकतंत्र में जनता द्वारा मतदान करके बनायी प्रजातंत्रिक कॉंग्रेस की सरकार को सत्ता के लालच में अपदस्थ करके लोकतंत्र का अपमान किया था।भाजपा के काले कारनामों का विरोध एंव जनता के मतों का सम्मान करने के लिए इंदौर शहर कॉंग्रेस द्वारा 20 मार्च रविवार को सुबह 10 बजे नेहरू प्रतिमा से आंबेडकर प्रतिमा तक तिरंगा यात्रा आयोजित करके लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया गया ।इस अवसर पर समस्त वरिष्ठ कॉंग्रेस नेताओं के साथ सैकड़ों की संख्या में कॉंग्रेस जन तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन के लिए समस्त कॉग्रेसजन का आभार माना गया।




More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…