Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा

गंधवानी-मध्यप्रदेश शासन की महत्वावकाक्षी योजना सीएम राइज स्कूल,गंधवानी के लिए जगह का अवलोकन करने पहुँचे धार जिला कलेक्टर डॉ पंकज जैन उन्होंने गंधवानी की चारो दिशाओ में पहुँचकर उचित जगह पर स्कूल बने इसके लिए सबसे पहले ग्राम वासलि बाग़ रोड़, हायर सेकेंडरी स्कूल,मंडी ग्राउंड,आरईएस भवन के पास साथ ही स्टेडियम पहुँचकर शासकीय भूमि का निरीक्षण किया इस दौरान गौशाला समिति के सदस्यों ने भी कलेक्टर साहब से भूमि आवंटन का आग्रह किया डॉ पंकज जैन ने कहा बच्चो के पहुँचने में आसान जगह होगी उसी जगह पर स्कूल बनेगी भाजपा प्रतिनिधि मंडल के अनुसार ग्राम वासलि की जगह उपयुक्त बताई गई है जिस पर कलेक्टर ने कहा जगह उपयुक्त है इसे भी संज्ञान में लेकर प्रपोजल तैयार करेंगे,उन्होंने गंधवानी के अतिक्रमण पर भी चिंता व्यक्त की है इस मौके पर प्रशासनिक अमले में तहसीलदार शिखा सोनी,सीईओ सचि जैन,बीईओ अनिल व्यास,राजस्व अमले के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि जिलापंचायत सदस्य करणसिंह रावत,भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहनलाल मुलेवा,भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य शिवपाल आर्य, राकेश मोटसरा,दीपक पाण्डे, मयंक खण्डेलवाल,मोहनलाल काग,सुनील भायल,विक्रम डाबी, गौरव बर्फा,नितिन बर्फा,भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही मीडियाकर्मी उपस्थित हुवे,साथ ही गंधवानी की अधिकांश शासकीय भूमि के अवलोकन के साथ ही समस्त शासकीय विभागों का निरीक्षण किया एवं उचित जगह पर ही सीएम राइज स्कूल बने व नागरिको से चर्चा भी की ।