Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

प्रदेश के वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट खण्डवा के सभाकक्ष में हरसूद विभानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरसूद, नगर परिषद हरसूद, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, नर्मदा घाटी विकास एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जल विकास निगम विभाग की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने हरसूद विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत एवं प्रस्तावित सड़क मार्गो की समीक्षा की। बैठक में वन मंत्री डॉ. शाह ने सोनखेड़ी से कुंढाना की बीच रोड़ निर्माण का कार्य कराया जायें, इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही सालीढाना से आशापुर के बीच डामरीकरण से रोड निर्माण कराने के निर्देश कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी को दिए। उन्होंने झिरपा व धावलिया के बीच रोड निर्माण एवं हरसूद में मेन रोड को बनाने के भी निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, प्रभारी एसडीएम हरसूद श्री कुमार शानू देवड़िया सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण मौजूद थे।
बैठक में वन मंत्री डॉ. शाह ने हरसूद विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान मे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना के तहत निर्मित निर्माणाधनी तथा स्वीकृत हुए कार्य लेकिन अप्रारंभ मार्ग तथा नवीन प्रस्तावित मार्ग एवं उच्च स्तरीय ब्रिज की समीक्षा की। उन्होंने खालवा से सरमेश्वर के बीच हो रहे सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। ग्राम कोठा से दोंगालिया के बीच टूटी हुई पुलिया को दूरूस्त कराने के लिए भी उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। बैठक में वन मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि हर आंगनवाड़ी केन्द्र में सौर ऊर्जा पैनल लगाने के निर्देश दिए जिससे वहां बिजली की पर्याप्त सुविधा रहें। साथ ही उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्रों में पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों के लिए पीने के पानी के लिए तालाब बनाये जायें। उन्होंने कहा कि रोड एवं बिल्डिंग निर्माण में काली रेत का उपयोग करने वालों पर कार्यवाही की जायें, अन्यथा संबंधित अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में वन मंत्री डॉ. शाह ने हरसूद उद्वहन सिंचाई परियोजना एवं खालवा माइक्रो सिंचाई परियोजना के संबंध में भी समीक्षा की। इसके अलावा बैठक में हरसूद के ग्राम मांडला एवं उण्डेल में पूर्व से संचालित उद्वहन सिंचाई में आने वाली समस्याओं की भी समीक्षा की। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी व ठेेकेदारों के साथ जाकर स्पॉट निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में रोशनी पेयजल योजना के संबंध में भी समीक्षा करते हुए कहा कि इस योजना से 30 गावों के लोग लाभान्वित हो रहे है। उन्होंने बताया कि इस पेयजल योजना से ग्रामीणों को फिल्टर करके पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। बैठक में वन मंत्री डॉ. शाह ने नया हरसूद के विस्थापित परिवारों को मालिका हक के पट्टे वितरण के संबंध में जानकारी ली।