इंदौर -मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सहित आरोपियों को 11 साल पुराने मामले में 1 साल की जेल की सजा सुनाई गई है मामला 17 जुलाई 2011 का है जब दिग्विजय सिंह इंदौर में एक होटल के उद्घाटन समारोह में गए थे यहां दिग्विजय सिंह के काफिले को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखा रहे थे इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई थी इस घटना के बाद पुलिस ने कांग्रेस के चार नेताओं पर केस दर्ज किया था बाद में दिग्विजय सिंह और सांसद प्रेमचंद गुड्डू पर भी मामला दर्ज हुआ था इस मामले में आज कोर्ट द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को 1 साल की सजा सुनाई गई प्रेमचंद गुड्डू को भी 1 साल की सजा सहित कुल 6 आरोपियों को सजा सुनाई गई जिसमें जय सिंह ,असलम लाला, अनंत नारायण,
और दिलीप चौधरी को सजा सुनाई गई तीन आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया 3 साल से कम की सजा है इसलिए कोर्ट से ही जमानत मिल जाएगी यह मामला उज्जैन में 2011 में युवा मोर्चा और दिग्विजय सिंह के बीच मारपीट का मामला है
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…