इरफान अन्सारी रिपोर्टर
उज्जैन – जिले भर के लगभग 2 हजार से अधिक पेंशन विहीन कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आयोजित धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होकर रैली निकालेंगे।
पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपेंगे
सर्वविदित है कि राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाल करने से मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को भी एक नई ऊर्जा मिली है।
पुरानी पेंशन की मांग को लेकर दोपहर 12:00 बजे क्षीरसागर स्थित गांधी बालोद्यान उज्जैन में कर्मचारी एकत्रित होगे और रेली निकालकर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपेंगे

सभी विभागों के पेंशन विहीन कर्मचारियों से आंदोलन में सम्मिलित होने की अपील पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उज्जैन ने की है।
उक्त धरना रैली कार्यक्रम मे
पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के आह्वान पर सभी विभागों के पेंशनविहीन कर्मचारी सम्मिलित हों रहे हैं।
आंदोलन को सफल बनाने की अपील पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उज्जैन के सदस्य दिग्विजय सिंह चौहान, डॉ कैलाश बारोट शेख मोहम्मद हनीफ जीएस मेहर भरत शर्मा कैलाश गोस्वामी सहित विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों ने की है
अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा उज्जैन में भी आंदोलन का समर्थन किया है
यह जानकारी शेख मोहम्मद हनीफ एवं कैलाश बारोट ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में दी

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है