इरफान अन्सारी रिपोर्टर
पुलिस अधीक्षक उज्जैन सत्येंद्र कुमार शुक्ल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश भूरिया व अनुविभागीय नगर पुलिस अधिक्षक अश्विन कुमार नेगी* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पवांसा गजेन्द्र पचोरिया के नेतृत्व में पुलिस बल, नगर निगम एवं राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर गुंडा अभियान के पालन में, थाना चिमनगंज के एक बदमाश जिस पर पूर्व में कई आपराधिक गतिविधियो मे संलिप्त होने के प्रकरण दर्ज है। अभिषेक चौरसिया
द्वारा उज्जैन मे अवैध निर्माण किया हुआ था। इसी तारतम्य में उज्जैन पुलिस, राजस्व एवं नगर निगम टीम उज्जैन के समन्वय से आरोपीगण पर आज बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी द्वारा किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया एवं अवैध कब्जे को मुक्त कराया गया ।
अभिषेक चौरसिया
का अपराधिक रिकोर्ड
आरोपी पर थाना पवांसा में घोर उपहति, मारपीट, गाली- गलोच, गृह अतिचार ,अवैध हथियार अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम जैसी गंभीर धाराओं में कुल 07 अपराध पंजीबद्ध है।
जिला खरगोन के थाना भानपुरा में एनडीपीएस अधिनियम जैसी धाराओ में कुल 02 अपराध पंजीबद्ध है।

सराहनिय भूमिका
इस सरायनीय कार्य में थाना प्रभारी पंवासा गजेन्द्र पचोरिया, उनि लक्ष्मण उइके, आर 581 अविनाश, आर 840 वीरेंद्र जाट व समस्त उपस्थित पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा