Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर। दिनांक 30.03.2022 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में जीरो टोलरेंस नीति के तहत अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 29.03.2022 की रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना पड़ाव क्षेत्रान्तर्गत ग्वालियर रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 1 के वाहर एक संदिग्ध व्यक्ति ट्राली बैग में गांजा लिये हुए खड़ा हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को सूचना की तस्दीक कर गांजा तस्कर को पकड़वाने हेतु निर्देश किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री सत्येन्द्र सिंह तोमर एवं अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) द्वारा थाना पड़ाव की पुलिस टीम को गांजा तस्कर की धरपकड़ हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक इन्दगरंज श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करनेे हेतु दिनांक 29.03.2022 की रात थाना प्रभारी पड़ाव विवेक अष्ठाना द्वारा आरपीएफ टीम से समन्वय स्थापित करते हुए पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 1 के वाहर एक संदिग्ध व्यक्ति ट्राली बैग लिये दिखा, पुलिस टीम को देखकर उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा संदिग्घ को धरदबोचा, पूछताछ करने पर उसने अपने आप को गाजियाबाद(उ0प्र0) का रहने वाला बताया। संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके ट्राली बैग में से गांजे के 04 पैकेट्स मिले, जिसमें गांजा भरा हुआ पाया गया, तौल करने पर गांजे का बजन लगभग 16 किलो 400 ग्राम कीमत लगभग 01 लाख 64 हजार रूपये का जप्त किया गया। थाना पड़ाव पुलिस द्वारा पकड़े गये तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से गांजा विधिवत जप्त किया गया। तस्कर से गांजा लाने तथा बेचने के सबंध में पूछताछ की जा रही है। थाना पड़ाव में पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 156/22 धारा 8/20 एनडीपीएस का प्रकरण पंजीबद्व कर विवचेना में लिया गया है। ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

जप्त मशरूका:- गांजा 16 किलो 400 ग्राम कीमत लगभग 01 लाख 64 हजार रूपये

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पड़ाव निरी0 विवेक अष्ठाना, उनि मुकेश शर्मा, प्र.आर. प्रमोद शर्मा, अरूण, आर. संजीव, राहुल, आरपीएफ की टीम- उप निरी. रविन्द्र सिंह, प्र.आर. दीपेन्द्र सिंह, शिवनंदान शर्मा, अनिल सिंह, राजकुमार, आर. शकील, की सराहनीय भूमिका रही।