Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर दिनांक 30.03.2022 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे द्वारा ग्वालियर जिले में लूट, नकबजनी, चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिये समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। दिनांक 29.03.2022 को एसएसपी ग्वालियर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि मोतीझील स्थित राय धर्मकांटे के पास, कबाड़े के गोदाम में चोरी के ट्रेक्टरों को काटकर बेचा जा रहा हैै। एसएसपी ग्वालियर द्वारा उक्त सूचना की तस्दीक करने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक शहर-मध्य श्री अभिनव चौकसे,भापुसे एंव अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-पूर्व/अपराध श्री राजेश डण्डौतिया को क्राईम ब्रांच तथा थाना पुरानी छावनी पुलिस बल की संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक महाराजपुरा श्री रवि भदौरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री रत्नेश सिंह तोमर व श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में कार्य करते हुये थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 दामोदर गुप्ता व थाना प्रभारी पुरानी छावनी निरी0 सुधीर सिंह कुशवाह के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच तथा थाना पुरानी छावनी पुलिस बल की संयुक्त टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान राय धर्मकांटे के पास, कबाड़े के गोदाम पर दबिश दी। पुलिस टीम को दबिश केे दौरान गोदाम पर से एक व्यक्ति को धरदबोचा गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति इस गोदाम का मालिक है पुलिस टीम को गोदाम की तलाशी लेने पर वहां से एक ट्रॉली, 09 ट्रेक्टर खड़े तथा 01 ट्रेक्टर खुला पड़ा मिला। पुलिस टीम द्वारा मौजूद ट्रेक्टरों के संबंध मे पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति के पास ट्रेक्टरों के कागजात नहीं मिले। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के विरूद्ध थाना पुरानी छावनी में अपराध क्रमांक 132/2022 धारा 41,379,403, 411,413,414 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर गोदाम से मिले ट्रेक्टरों को विधिवत जप्त किया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये व्यक्ति से ट्रेक्टरों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जप्त मशरूका – 01 ट्रेक्टर स्वराज, 02 ट्रेक्टर न्यू हॉलेंड फोर्ड, 01 ट्रेक्टर आयशर, 02 ट्रेक्टर एच.एम.टी., 02 ट्रेक्टर महिन्द्रा, 02 ट्रेक्टर फार्म ट्रक कंपनी के कुल 10 ट्रेक्टर एवं एक खाली ट्रॉली।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 दामोदर गुप्ता व थाना प्रभारी पुरानी छावनी निरी0 सुधीर सिंह कुशवाह, क्राईम टीम- उनि सतीश यादव, आर0 अभिषेक तोमर, देववृत तोमर थाना पुरानी छावनी टीम- उनि इंदर सिंह राठौर, आर0 रामसेवक गुर्जर, मुन्नालाल रावत की सराहनीय भूमिका रही है।