Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी अमायन की बड़ी कार्रवाई हथियारों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी अमायन की बड़ी कार्रवाई हथियारों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार के निर्देशन पर अवैध हथियारो एवं गुंडा बदमाशों की धरपकड़ हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी को मुखबिर तंत्र विकसित करने के लिए निर्देशित किया गया था
इसी तारतम्य में अनुविभागीय अधिकारी अधिकारी मेहगांव श्री आरकेएस राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमायन दीपेंद्र यादव एवं साइबर सेल टीम के द्वारा थाना क्षेत्र अमायन के अंतर्गत दिनांक 31।03।22 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की दो हथियार तस्कर भिंड जिले में अवैध पिस्टल की बड़ी खेप खपाने के लिए आ रहे हैं जिस पर से थाना प्रभारी अमायन दीपेंद्र यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबिर के बताएं स्थान पर अंधियारी मोड अमायन मौ रोड पर दो व्यक्ति बैग लिए खड़े थे जो कि पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे हमराही फोर्स की मदद से उनको पकड़ा एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके बैग 5 पिस्टल 32 बोर देसी तीन पृथक मैगजीन तथा दूसरे व्यक्ति की तलाशी लेने पर उस व्यक्ति के बैग में 6 पिस्टल 32 बोर की 10 राउण्ड जिंदा मिले दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया गया
उक्त आरोपी शातिर किस्म का है पूछताछ पर आरोपी द्वारा बताया गया कि उक्त पिस्टल खरगोन बड़वानी के सिकलिकरो से लेकर ग्वालियर भिंड मुरैना उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में व्यक्ति को देने के लिए आया था आरोपी ग्वालियर चंबल अंचल तथा आसपास सीमावर्ती राज्य में कई पिस्टनो की खेप आ चुका है
उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी अमायन दीपेंद्र यादव साइबर सेल प्रभारी शिव प्रताप सिंह राजावत सहायक उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह सहायक उपनिरीक्षक शहजाद खान प्रधान आरक्षक महेश कुमार प्रधान आरक्षक सत्येंद्र यादव प्रधान आरक्षक योगेश कुमार प्रधान आरक्षक आनंद दीक्षित आरक्षक मनोज कुमार अजीत यादव आरक्षक जीतू यादव आरक्षक कमल तोमर आरक्षक राहुल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754