Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ कैलाश बर्फा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी के कर्मठ कर्मचारी श्री हेमसिंह मालविया का विदाई समारोह बहुत ही सम्मान के साथ मनाया गया, श्री हेमसिंह मालविया के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी अंतर्गत पानवा में 1982 में ज्वाइन किया गया था इसके बाद उन्होंने साथी कर्मचारियो के साथ नसबन्दी, टिकाकरण आदि कार्यों में उस दौरान पहुचने के साधन न होने के बाद भी पैदल यात्रा करके अपनी पोस्टिंग पानवा होने के बाद भी बिल्दा, चुन्पिया, भूतिया जैसे क्षेत्रो में कार्य किया है। इनके द्वारा उस दौरान इतना अच्छा कार्य किया गया की आज से 30 वर्ष पूर्व उन्हें परिवार कल्याण क्षेत्र में उन्हें गोल्ड मैडल दिया गया था। इसके बाद पदोन्नत होकर उन्होने वैक्सीनेशन सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत रहते हुए अपना पूरा कार्य पूर्ण किया।
श्री हेमसिंह मालविया ने अपने पूरे सेवाकाल में सभी सीनियर जुनियर के साथ इस तरह से सामंजस्य बनाके कार्य किया की सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ के द्वारा उन्हें “दादा” उपनाम से ही सम्बोधित किया जाता है। हेमसिंह मालविया को सर्वप्रथम अस्पताल परिसर में माला पहनाकर,शाल श्रीफल बीएमओ डॉ पूरनसिंह के द्वारा भेंंट किया गया। इसके उनके परिवारजनो के द्वारा उनका स्वागत किया गया। फिर स्टाफ के सदस्यों के द्वारा उनके साथ बिताये गए पलो के बारे में बताया गया इसके पश्चात हेमसिंह मालविया और उनकी पत्नी को बग्घी पर बैठाकर नाच गान के साथ स्टॉफ के द्वारा पूरे गंधवानी नगर में घुमाया गया एवं उनके घर छोड़ा गया। अपने विदायी के अवसर पर स्टाफ के चहेते दादा काफी भावुक हो गये और अपने परिवार के साथ सभी स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया। गंधवानी से ब्यूरो चीफ कैलाश बर्फा की खबर