Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिषेक शर्मा रिपोर्टर

फीस जमा नही करने पर बच्चो को स्कूल व परीक्षा में बैठने से किया जा वंचित

खिलचीपुर किसी भी राष्ट्र के सर्वागीण विकास में शिक्षा का महत्व अधिक होता है जिसके लिए सरकार कई प्रकार की योजनाएं जागरूकता अभियान इत्यादि समय-समय पर करवाती रहती है। जिससे कि शिक्षा सभी को प्राप्त हो सके इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने निशुल्क शिक्षा का अधिकार गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार को देने के लिए आरटीई योजना लागू की जिसके तहत निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियम, 2011 के नियम 12(1)(ब) अंतर्गत गैर अनुदान मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को कक्षा 1 या प्री-स्कूल की प्रथम प्रवेशित कक्षा में न्यूनतम 25 प्रतिशत सीटों पर ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से आवंटन उपरांत निशुल्क प्रवेश दिया जाता है। प्रवेशित बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति राज्य शासन द्वारा सीधे स्कूल को की जाती है। यह प्रतिपूर्ति, प्रति विद्यार्थी निर्धारित व्यय अथवा स्कूल द्वारा ली जाने वाली वास्तविक शुल्क में से जो भी न्यूनतम हो के अनुसार देय होती है। इसके बावजूद भी नगर के तक्षशिला जूनियर कॉलेज स्कूल में परीक्षा शुल्क के नाम पर अभिभावकों से अवैध वसूली की जा रही है। जब अभिभावक स्कूल में फीस के संबंध में गए तो वहां पर उपस्थित रेखा सोनी मैडम द्वारा बताया गया कि आरटीई के छात्रों से परीक्षा शुल्क स्कूल प्रबंधक द्वारा कहे अनुसार ली जा रही है। जब अभिभावक द्वारा बताया गया कि आरटीई के छात्रों की संपूर्ण फीस शासन द्वारा स्कूल प्रबंधक को दी जाती है। तो किस बात की अभिभावक से परीक्षा फीस के नाम पर ली जा रही है। यहां अवैध वसूली स्कूल प्रबंधक द्वारा टीचरों पर दबाव बनाकर बच्चों को परीक्षा केंद्र में नहीं बैठाने की धमकी देकर अभिभावकों से फीस वसूली जा रही है। जिसका विरोध करने पर छात्र को फेल करने की बात प्रबंधक द्वारा खुलेआम की जा रही है। जिससे यह कहां जाना गलत नहीं होगा कि स्कूल प्रबंधक को कहीं ना कहीं राजनीति रसूखदारो का संरक्षण प्राप्त है। जबकि मिली जानकारी अनुसार अन्य स्कूल यहां फीस नहीं ले रहे हैं, अब ऐसे में यहां देखना होगा कि स्कूल शिक्षा विभाग और प्रशासक इस पर क्या कार्रवाई करते हैं या यह मामला राजनीतिक संरक्षण के चलते गम्भीरता से नहीं लेते हुए यही विराम दे दिया जाएगा ।

इनका कहना है..

आरटीई अंतर्गत प्रवेशित छात्रों से किसी प्रकार की फीस नहीं ली जा सकती यदि कोई स्कूल इस तरह से फिस के नाम पर अवैध वसूली करता है तो उस पर कार्यवाही की जाएगी

होकम सिंह आरटीई प्रभारी ब्लॉक शिक्षा केंद्र खिलचीपुर।

इनका कहना है..
इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है आप आरटीई से संबंधित जानकारी हुकम सिंह जी से ले
करण सिंह भिलाला
बी ई ओ खिलचीपुर।

इनका कहना है..
इस मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी
पल्लवी वैद्य
एसडीएम खिलचीपुर।