पंडित नन्द शर्मा



सोजत बलवारी भक्त मंडल के द्वारा हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि व गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर पिपलेश्वर मंदिर पेडीघाट मनावर से डीजे के साथ अति सोजत प्राचीन हनुमान मंदिर बोरुद तक 17 किलोमीटर की पैदल यात्रा का आयोजन सर्व हिंदू समाज मनावर के द्वारा किया गया। इसमें मनावर, जाजमखेड़ी ,देदला और कई जगह के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सोजत हनुमान जी बाबा को चोला चढ़ा कर दर्शन किए। ग्राम वासियों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। जगह जगह रंगोलियां बनाई गई।गांव में प्रवेश करते ही श्री आई माता मंदिर में गांव की बालिकाओं के द्वारा शोभायात्रा में पहुंचे श्रद्धालुओं को तिलक लगाया गया। तत्पश्चात सीरवी समाज के रमेश जमादारी, नारायण चोयल,कैलाश लचेटा, बाबू पटेल, गांगाजी हम्बढ इन पंचों ने पैदल यात्रा में पधारे भक्त जनों का स्वागत सत्कार किया एवं मनावर से पहुंचे भक्तजनों के द्वाराके इन सभी पंचों का एवं भगवा गमचे से स्वागत किया गया। गया।ग्राम बोरूद के युवा संगठन के द्वारा 1 दिन पूर्व से ही तैयारियां की गई मंदिर के पूरे मार्ग पर जगह-जगह केसरिया ध्वज लगाए गए और मार्ग पर रंगोली भी बनाई गई। हिंदू नव वर्ष के पावन पर्व पर के दिन मंदिर में तिल्ली के तेल के चूरमे से बनाई गई प्रसादी का बाबा को भोग लगाया गया। शोभायात्रा में सोजत बलवारी भक्त मंडल समिति मनावर, एवं आसपास के अनेक भक्तजनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बाबा के दर्शन किए। उसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की सिंघाना से सुनील विश्वकर्मा की खबर

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है