Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो वाजिद अली कुरेशी

इंदौर। गुजरात अहमदाबाद के ट्रांस्टेडिया स्टेडियम में आयोजित द्वितीय सीनियर नेशनल महिला/पुरुष योगासना स्पोर्ट्स चैम्पियन शिप 2021-2022 में मध्य्प्रदेश की टीम ने ओवर आल चैम्पियन शिप में तृतीय स्थान अर्जित कर जीत का परचम लहराया । इंदौर रिदमिक पॉवर योग सेंटर की सपना पाल ने ट्रेडिशनल योगासना में द्वितीय स्थान अर्जित कर रजत पदक तथा आर्टिस्टिक सिंगल में तृतीय स्थान अर्जित कर कांस्य पदक प्राप्त किया । आर्टिस्टिक पेयर में ग्वालियर की अंकिता और माधुरी ने बेहतर प्रदर्शन किया और 5 वां स्थान अर्जित किया । वंही आर्टिस्टिक ग्रुप में सपना पाल, अंकिता, माधुरी ,निहारिका और स्वेता सिंह ने 5 वां स्थान अर्जित किया ।
पुरुष वर्ग में नितिन नागर ने ट्रेडिशनल में बेहतर प्रदर्शन किया शुभम ने आर्टिस्टिक सिंगल में 6 वां स्थान अर्जित किया। साथ ही आर्टिस्टिक ग्रुप में नितिन, देवेंद्र मिश्रा, शुभम, राहुल सिंह, राहुल कुशवाहा ने बेहतर प्रदर्शन किया।टीम ने यह सफलता मध्य्प्रदेश योगासना स्पोर्ट्स एसोशियेशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा , महासचिव दिनेश सिंह ठाकुर की अगुआई में तथा टीम के मैनेजर मध्य्प्रदेश योगासना स्पोर्ट्स एसोशियेशन के टेक्निकल सचिव डॉ बरुण कुशवाह, कोच हेमन्त महोरे तथा महिला कोच डॉ रचना जैन के मार्गदर्शन में प्राप्त किया । मध्यप्रदेश के महेंद्र तिवारी ने प्रतियोगिता में टेक्निकल डिप्टी डायरेक्टर की भूमिका का निर्वहन किया । कार्यक्रम के समापन अवसर पर गुजरात स्टेट के गृह , एवम खेल मंत्री हर्ष सिंघवी नेशनल योगासना स्पोर्ट्स फेडरेशन के अध्यक्ष उदित सेठ, फेडरेशन के महासचिव डॉ जयदीप आर्या जी आयोजन सचिव एवम गुजरात योगासना स्पोर्ट्स एसोशियेशन के महासचिव उमंग डॉन जी ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया ।