Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

केंद्रीय मंत्रालयों में हो सकता है कामकाज ठप्प, सरकार में पिछले 6 सालों से केंद्रीय सचिवालय में कोई नियमित प्रमोशन नहीं ।

4 अप्रैल, 2022 को आकाशवाणी भवन के पास सीएसएस अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में सीएसएस से संबंधित सेवा मुद्दों पर अधिकारियों द्वारा विस्तृत चर्चा की गई। विदित है कि सीएसएस अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि 8 फरवरी, 25 फरवरी को माननीय राज्य मंत्री श्री जितेन्द्र सिंह जी के आश्वासन के बाद भी, चालीस दिन बीत चुके हैं और डीओपीएंडटी द्वारा कोई पदोन्नति आदेश जारी नहीं किया गया था और न ही अन्य मुद्दों पर कोई प्रगति हुई है। सीएसएस अधिकारियों ने चर्चा की कि वे डीओपी एंड टी अधिकारियों द्वारा निष्क्रियता से दुखी और निराश हैं और वह भी 8 फरवरी और 25 फरवरी को MoS द्वारा आश्वासन के बाद। इस बाबत कार्मिक मंत्री के निजी सचिव ने भी कहा कि सचिवालय अधिकारियों की माँगो पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी एवं 10 मार्च तक रेगुलर प्रमोशन के साथ ही सभी जायज माँगो पर कार्यवाही की जाएगी । हालात इतने बुरे है की अब अधिकारियों को मंत्री का आश्वासन कोरा लगने लगा है, नाम न छापने की शर्त पर, बैठक में मौजूद अधिकारियों ने हमें बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया था। कि अब से, सीएसएस अधिकारी सप्ताह में एक बार अपनी सेवा के मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए कार्मिक मंत्री के कार्यालय जाएँगे और यदि दो सप्ताह के भीतर कोई तत्काल कार्रवाई नहीं की गई है, तो उन्हें अपने सभी लम्बित मुद्दों के समाधान तक मंत्री कार्यालय के सामने बैठने के लिए मजबूर होना पड़ेगा ।
विदित है कि गत 25 Feb को नोर्थ ब्लॉक में केंद्रीय सचिवालय के अधिकारियों ने अपनी माँगो पर कार्यवाही ना होने पर अपने 1500 अधिकारियों के साथ मंत्री ऑफ़िस के बाहर असंतोष जाहिर किया था।