Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आष्टा/ किरण रांका*।


युवा तुर्क पवन सुराणा को श्वे जैन श्री संघ का अध्यक्ष चयनित किया गया। पवन सुराणा की सामाजिक कार्यो में गहरी रूचि, समाजिक संस्थाओं में दीर्घ अनुभव एवं उनके पास युवाओं की बढ़ी टीम के चलते श्री संघ के वरिष्ठ एव युवा वर्ग द्वारा सर्व सम्मति से समाज की कमान सौंपी गई। श्वेतांबर जैन श्री संघ की एक मीटिंग महावीर स्वामी गंज मंदिर के उपाश्रय में गुड़ी पड़वा के दिन आयोजित की गई।जिसमें श्री संघ के अध्यक्ष पारसमल सिघवी जी द्वारा अपने कार्यकाल में समाज के चारो ट्रस्ट द्वारा दिए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया एव श्री संघ की और से गंज मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष नगीनचंद जैन एडवोकेट, किला मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष नंदकिशोर वोहरा, स्थानकवासी श्रावक संघ अध्यक्ष लोकेन्द्र बनवट एवं दादावाड़ी ट्रस्ट अध्यक्ष नगीन सिंगी का माला पहनाकर सम्मान किया गया, चारो ट्रस्टों के अध्यक्षों द्वारा पारसमल सिंघवी का उनकी कुशल कार्यशाली
एवं 6 वर्षो तक समाज का कुशल नेतृत्व करने के लिए शाल एव श्री फल देकर बहुमान किया गया।श्री संघ कोषाध्यक्ष सुरेश जैन द्वारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इसके उसके पश्चात कार्यक्रम का संचालन कर रहे श्री संघ महासचिव अभिषेक सुराणा द्वारा नए अध्यक्ष को चुनने की कार्यवाही प्रारंभ करने के लिए वरिष्ठ जनों से निवेदन किया गया, जिसमे सामुहिक आवाज के रूप में पवन सुराणा का नाम प्रस्तावित किया गया जिसे पूरे सदन का समर्थन प्राप्त हुआ और वरिष्ठ जनो द्वारा पवन सुराणा को माला पहनाकर श्री संघ अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई। श्वेतांबर श्री संघ की सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुनने की परंपरा रही है।इसके पूर्व स्व सवाइमल जी वोहरा काकाजी, स्व श्री राजकुमार जी सुराणा, स्व कैलाश चंद जी गोखरू एवं वर्तमान में पारसमल सिंघवी श्री संघ अध्यक्ष रह चुके है। पवन सुराणा की सामाजिक कार्यो में गहन रुचि रही है, अपने बढ़े भाई स्व राजकुमार सुराणा के पद चिन्हों पर चलते हुये उन्होंने नवरत्न परिवार का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त किया है। इसके अलावा वे अखिल भारतीय सोश्यल ग्रुप फेडेरेशन में मार्गदर्शक, जैन सोश्यल ग्रुप आष्टा के संरक्षक एव महावीर स्वामी गंज मंदिर ट्रस्ट के सचिव पद पर कार्य कर रहे है। उनके इसी दीर्ध अनुभव के चलते श्री संघ अध्यक्ष की कमान सौपी गयी है।
पवन सुराणा के अध्यक्ष बनने पर रमेश चंद पारख, दिलीप संचेती, प्रदीप धाड़ीवाल,त्रिलोक वोहरा, राकेश सुराणा, निर्मल रांका ,सुशील संचेती, विनीत सींगी मनोज सुराणा, सागरमल जी चोरड़िया, चांद मलजी सुराणा, डॉ प्रकाश कोचर, महेंद्र चतुरमुथा, अशोक चतरमुथा, नगीन चंद रुणवाल, अतुल सुराना, मनीष सुराणा, समरथ मल श्री श्री माल, अशोक श्री श्रीमाल, अनिल श्री श्रीमाल, चंदप्रकाश कोठारी, प्रताप चतरमुथा, राकेश सोनी, महेंद्र रुणवाल, कमल सुराणा, नितिन सुराणा, दिनेश सुराणा, राहुल चतरमुथा, कुलदीप कोचर, मनीष चोरडिया, अभय देशलहरा, नगीन सींगी, पवन श्री श्रीमाल, राहुल धाड़ीवाल, सचिन वोहरा, रिलेश बोथरा, विपिन सींगी, पुनीत संचेती, आलोक कोठारी, पराग धाड़ीवाल, तरूण चतर मुथा अंकुर बनवट, प्रियांश सुराणा, मोक्षेश डूंगरवाल, रितेश धाड़ीवाल आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।