संजय गोहलोद रिपोर्टर
आगामी 10 अप्रैल को भगवान श्रीराम के जन्म उत्सव के अवसर पर नगर की हिंदू समाज से जुड़ी मातृ शक्ति संगठन की महिलाओं ने शनिवार शाम को बस स्टैंड के समीप पंचमुखी हनुमान मंदिर से कीर्तन यात्रा का आयोजन किया। यह कीर्तन यात्रा एमजी रोड, नीम चौक,पोस्ट ऑफिस चौराहा होते हुए झंडा चोक के समीप श्रीराम मंदिर पहुंची। जहां पर 501 दिप प्रज्वलित कर भगवान श्रीराम जी की महा आरती की गई। जिसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया। इस आयोजन में शामिल सभी महिलाएं मंजीरा लेकर श्रीराम जय राम जय जय राम गाते हुए चल रही थी। यात्रा श्रीराम मंदिर पहुंची जहां पर भगवान श्रीराम की आरती के पश्चात मातृ शक्ति संगठन की महिला पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी माता बहनों से रविवार को निकलने वाली विशाल शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान जय जय श्री राम के जयकारे लगाए गए।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है