Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

माखन नगर के विद्वान वक्ता बृजेश सोनी सहित सभी यात्रियों का किया सम्मान

खण्डवा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक भारतीय आत्मा कवि लेखक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी , पत्रकार पंडित माखनलाल चतुर्वेदी (माखन दादा) की जयंती के उपलक्ष्य में कर्मभूमि खंडवा से जन्मभूमि माखन नगर तक आयोजित माटी मिलन यात्रा के आयोजकों , सहयोगीयो, यात्रियों , और अगवानीकर्ताओं का आज खंडवा में गरिमामय अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कवि कला संगम परिवार और नगर के वरिष्ठ साहित्यकारों ने स्थानीय ललित कला मांटेसरी स्कूल सभागृह में कार्यक्रम आयोजित कर सभी माटी मिलन यात्रियों को सम्मान पत्र प्रदान किये। कवि कला संगम संस्था के संस्थापक एवं संयोजक सुनील चौरे ने बताया कि माटी मिलन यात्रा अभिनव प्रयास था जिसके यात्रियों का सम्मान करते हुए हमें गर्व की अनुभूति हो रही है। इस अवसर पर माखन दादा की जन्मभूमि माखन नगर से विशेष तौर पर वक्ता बृजेश सोनी को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने अपने मुख्य उद्बोधन में दादा के जीवन से जुड़े हुए कई महत्वपूर्ण प्रसंगो पर प्रकाश डाला। श्री सोनी ने बताया कि माखन नगर में कर्मभूमि खंडवा से पहुंचे माटी मिलन यात्रियों का भावभीना स्वागत किया गया। यह गर्व की बात है कि दादा की जन्म भूमि और कर्म भूमि के साहित्यकार और पत्रकार उनके स्मृतियों को संजोए हुए हैं खंडवा आकर में एक विशेष अनुभूति कर रहा हूं।
खंडवा के माटी मिलन यात्री वरिष्ठ पत्रकार संजय चौबे ने कहा कि दादा के विचारों और कविताओं में पत्रकार और साहित्यकारों के लिए बहुत गुण छुपे हुए हैं वह हमारे लिए सदा प्रेरणा स्रोत रहेंगे।
कर्मभूमि से जन्मभूमि माटी मिलन यात्रा के मुख्य संयोजक विचारक पंकज लाड़ ने अपने उद्बोधन में बताया कि नगर वासियों का साहित्य के प्रति लगाव हमेशा बना रहना चाहिए जो हमारे महापुरुष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लेखक व पत्रकार रहे है उनका सम्मान हमारा कर्तव्य है इसी बात को ध्यान में रखते हुए नई पीढ़ी को गांधी जी और माखन दादा के आदर्शों के संबंध में जानकारी देने के लिए और उनके किए गए त्याग को जन जन तक पहुंचाने के लिए माटी मिलन यात्रा जैसा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसका पहला पड़ाव इटारसी रहा जहां पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद के वरिष्ठ सदस्य ब्रज किशोर पटेल के नेतृत्व में यात्रा का बापू के कक्ष में सादगी पूर्ण ढंग से स्वागत किया गया, माखन नगर में यात्रा का सम्मान और दादा के प्रति सभी का रुझान देखकर गर्व की अनुभूति हुई, महसूस हो रहा है कि हमने कुछ महत्वपूर्ण कार्य किया है। अभिनंदन समारोह में माटी मिलन यात्रा के सदस्यों मनीष व्यास रिजवान अंसारी विनोद भूसारे पंकज लाल भूपेंद्र यादव विशाल पटेल कु विभूति व्यास को शाल श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कवि कला संगम परिवार की ओर से आभार माखन नगर की बेटी कर्मभूमि खंडवा की बहू कवयित्रि जयश्री तिवारी ने माना। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार श्री सोनी, दीपक चाकरे, डॉक्टर जगदीशचंद्र चौरे, तारकेश्वर चौरे, सुनील चौरे, देवेंद्र जैन, राजेश सोनी, विजय विश्वकर्मा और कृष्ण कुमार व्यास ने अपनी कविताओं से अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मंगला चौरे, वर्षा उपाध्याय, मनीषा पाटिल, अनीता पाराशर, पिंकी राठौर, कविता विश्वकर्मा, प्राची टुटेजा ने भी कविताओं के माध्यम सेअपने उद्गार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सुनील चौरे उपमन्यु ने किया। अभिनंदन समारोह में इटारसी से वरिष्ठ साहित्यकार बृज किशोर पटेल और नर्मदा पुरम से वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत दुबे और माखन नगर से मीडिया कर्मी उमेश तिवारी के आभार और अभिनंदन संदेश भी पढ़े गए।।