बिजैश पाटिल रिपोर्टर



चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन राम नवमी का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है, पंचाग के अनुसार शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और पुष्य नक्षत्र पर रामनवमी का पर्व होता है, इस बार राम नवमी 10 अप्रैल 2022 को मनाया जा रहा है, इस दिन विधि विधान के साथ श्री राम भगवान की मंदिरों में पूजा-अर्चना की जाती है, ऐसा माना जाता है कि इस दिन पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म हुआ था, भगवान श्री राम विष्णु जी के अवतार हैं लोग इस खास मौके पर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है,
इसी प्रकार ग्राम नहाली कलां में भी मनाया गया है, यहा श्री राम जानकी मंदिर करीब 150 वर्ष से भी अधिक पुराना मंदिर था, जिसमें श्री राम जानकी एंव लक्ष्मण जी हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित थी, यहा स्थानीय लोगों का कहना है कि भगवान श्री राम के चेहरे का स्वरूप अलग अलग नजर आता है, यहाँ की प्रतिमाओं में भी विषेश है श्री राम भगवान की प्रतिमा सावली नजर आती है तो माता सीता जी एवं लक्षमण जी की प्रतिमा गोरे रंग की नजर आती है, वही लोगों का मानना है कि आज तक किसी भी मंदिर में ऐसी प्रतिमा नहीं देखी गई, वही श्री राम मंदिर का नवनिर्माण सन् 2011-12 मे महेंद्र सिंह नागू पटेल द्वारा करवाया गया था, श्रीराम जी के जन्मोत्सव की तिथि राम नवमी नक्षत्र पुष्य दिन सोमवार को श्री राम भगवान माता सीता जी एवं लक्ष्मण जी हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जानकारी देते हुए नागू पटेल ने बताया की कई वर्षों में ऐसा योग हुआ था, जिसमें दिन तिथि एवं समय सभी का योग बना था जिसके बाद से यहा श्री राम भगवान की प्रतिमा हर समय अलग अलग स्वरूप में नजर आती है

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण